Search

 
 
 

कच्चे तेल के दाम में उबाल, 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कीमत, झारखंड में 22 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

 
LagatarDesk :  इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ रहा है. इस युद्ध की वजह से एक बार फिर कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में उबाल आने लगा है. डब्लूटीआई क्रूड (WTI Crude) की कीमत बुधवार को 88.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है. वहीं ब्रेट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत 91.41 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है. कच्चे तेल में आयी तेजी की वजह से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो सकता है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-airport-major-accident-averted-due-to-indigo-pilots-wisdom/">रांची

एयरपोर्ट : इंडिगो पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, इंजन में खराबी के बाद उड़ान रोकी)

कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी का राष्ट्रीय स्तर पर असर नहीं

कच्चे तेल के दामों में आये बदलाव का असर राष्ट्रीय स्तर पर नहीं हुआ है. राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं. हालांकि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स की वजह से कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमक में इजाफा देखने को मिल रहा है. भारतीय सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 50 पैसे और डीजल में 46 पैसे की गिरावट आयी है. वहीं उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम 21 पैसे घटे हैं. साथ ही पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गयी है. दूसरी तरफ झारखंड में पेट्रोल और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है. इसके अलावा केरल, गोवा और ओडिशा में भी पेट्रोल के दाम में तेजी आयी है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव

– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर – मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर – कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर – चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– नोएडा में पेट्रोल 96.53 रुपये और डीजल 89.71 रुपये – गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये – लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये – पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये – पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये - झारखंड में पेट्रोल 100.74 रुपये और डीजल 95.41 रुपये

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सरकारी तेल कंपनियां नये रेट जारी करती हैं, पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत बेस प्राइस से दोगुनी हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल इतना महंगा बिकता है.

ऐसे पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं. जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice और अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के भाव पता कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जल्द">https://lagatar.in/the-wait-for-lawyers-looking-to-become-senior-advocates-will-soon-end/">जल्द

खत्म होगा वरीय अधिवक्ता बनने की राह देख रहे वकीलों का इंतजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही