Search

 
 
 

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता होने की खबर से कच्चे तेल के दाम गिरे, 83.48 डॉलर प्रति बैरल

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की खबर से कच्चे‍ तेल के दाम गिर गये हैंय ब्रेंट क्रूड 3.5% से ज्यादा गिरकर 83.48 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी कच्चा तेल डब्यूैंय टीआई (West Texas Intermediate) लगभग 5% टूटकर 80.61 डॉलर बैरल पर आ गया.
 

 New Delhi :अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की खबर से कच्चे‍ तेल के दाम गिर गये हैंय ब्रेंट क्रूड 3.5% से ज्यादा गिरकर 83.48 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी कच्चा तेल डब्यूैंय टीआई (West Texas Intermediate) लगभग 5% टूटकर 80.61 डॉलर बैरल पर आ गया.  

 

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत खुल जाने की बात पर दाम गिर गये हैं.  बता दें कि फरवरी में अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही कच्चे तेल की कीमतें  आसमान छूने लगी थी,  एक बार तो ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर बैरल तक पहुंच गया था.

 

इस युद्ध से पहले क्रूड का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बिक रहा था. पश्चिम एशिया में तनाव के कारण अहम समुद्री मार्ग होर्मुज बंद है. यहां से दुनिया का 20 फीसदी कच्चातेल गुजरता है. अब इसके खुलने के ऐलान से दुनिया को राहत मिल सकती  है. 
 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही