Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रूज ड्रग्स केस : नवाब मलिक ने छापेमारी को फर्जी करार दिया, कहा, आर्यन खान को फंसाया गया, भाजपा कनेक्शन निकाला

Advertisement
Advertisement
Mumbai :  क्रूज ड्रग्स केस को लेकर NCP नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि क्रूज पर छापेमारी पूरी तरह से फर्जी है, उन्होंने कहा कि साजिश के तहत एक सेलिब्रिटी को जहाज पर बुलाया गया और फिर उन्हें फंसा दिया गया. कहा कि समीर वानखेड़े की कॉल डिटेल की भी जांच होनी चाहिए. NCP नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने आज शनिवार को फिर एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NBC) के अधिकारी समीर वानखेड़े को कटघरे में खड़ा किया. बता दें कि नवाब मलिक ने तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि उस दिन जब क्रूज रेव पार्टी में एनसीबी ने रेड की, तब आठःदस लोग नहीं बल्कि ग्यारह लोगों को डिटेन किया गया था. आरोप लगाया कि बाद में तीन लोगों को छोड़ दिया गया. नवाब मलिक ने उन तीनों ऋषभ सचदेवा, प्रतीक गावा और आमिर फर्नीचरवाला के नाम मीडिया के समक्ष उजागर किये. नवाब मलिक ने ऋषभ सचदेवा को छोड़े जाने वाला वीडियो भी पत्रकारों को दिखाया. उन्होंने वीडियो में दिखाया कि पहले तीनों को एनसीबी कार्यालय में अंदर ले जाया गया और कुछ देर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : मुकेश">https://lagatar.in/ambani-joins-jeff-and-elon-musks-club-net-worth-reaches-approx-101-billion-dollar/">मुकेश

अंबानी की संपत्ति 100.6 अरब डॉलर पहुंची, जेफ और एलन मस्क के क्लब में हुए शामिल

नवाब मलिक का आरोप, भाजपा नेताओं ने बनाया दबाव

नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं के साथ केंद्रीय भाजपा नेताओं ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेडे पर दबाव बनाया था. इसी दबाव की वजह से इन तीनों को समीर वानखेडे ने जाने दिया. नवाब मलिक ने कहा कि समीर वानखेडे ने भाजपा नेताओं के इशारों पर इन तीन लोगों को छोड़ा, जबकि आर्यन खान इन्हीं लोगों के बुलावे पर वहां गये थे. नवाब मलिक ने मांग की है कि समीर वानखेडे के कॉल डिटेल्स की जांच हो, इसे भी पढ़ें : प्रशांत">https://lagatar.in/tmc-and-congress-clashed-on-prashants-tweet-on-twitter-bhupesh-baghel-lashed-out-at-mamta-got-the-answer-in-the-same-language/">प्रशांत

के ट्वीट पर रार, ट्विटर पर भिड़े टीएमसी और कांग्रेस, भूपेश बघेल ममता पर बरसे, उसी भाषा में मिला जवाब

ऋषभ सचदेवा भाजयुमो  के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज के साले हैं

नवाब मलिक नवाब मलिक ने बताया कि ऋषभ सचदेवा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज के साले हैं. कहा कि वे राष्ट्रपति से भी सम्मान चुके हैं. इस क्रम में मलिक ने ऋषभ सचदेवा और मोहित कंबोज की एक साथ की तस्वीरें भी दिखाईं.  उन्होंने बताया कि जब सचदेवा को छोड़ा गया तब उसके साथ उनके पिता और चाचा भी थे. बताया कि  प्रतीक गावा और आमिर फर्नीचरवाला का नाम सुनवाई के समय अदालत में भी लिया गया था. कहा कि इन्हीं के बुलाने पर आर्यन खान क्रूज पर गये थे. नवाब मलिक ने पूछा कि 1300 यात्रियों वाले जहाज में एनसीबी ने रेड की. जिसमें से सिर्फ 11 लोगों को हिरासत में लिया गया. लेकिन उनमें से भी 3 लोगों को छोड़ दिया गया. मलिक का कहना था कि आखिर एनसीबी ने किसके दबाव में इन तीन लोगों को छोड़ा. इसे भी पढ़ें : ड्रग्स">https://lagatar.in/aryan-khan-bail-rejected-ncb-take-arthur-road-jail/">ड्रग्स

केस में आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, आर्थर रोड जेल ले जायेगी NCB
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही