Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिप्टो का मार्केट कैप 2.23 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा, Terra 10 फीसदी उछला, एक सप्ताह में Cardano ने दिया 30.76 फीसदी रिटर्न

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : क्रिप्टोमार्केट में हमेशा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. सोमवार को मार्केट में भारी उछाल देखने को मिला था. लेकिन मंगलवार को क्रिप्टोमार्केट में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है. आज मार्केट कैप में 1.13 फीसदी की मजबूती आयी है. क्रिप्टो का मार्केट कैप 25 बिलियन डॉलर बढ़कर 2.23 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.

बिटकॉइन निवेशकों को ने सात दिनों में मिला 15.35 रिटर्न

द क्रिप्टो एप के अनुसार, मंगलवार को क्रिप्टो मार्केट की सभी प्रमुख करेंसी में तेजी देखने को मिल रही है. Bitcoin, Ethereum, Tether, BNB, XRP, Avalanche, Cardano, Solana, Polkadot समेत अन्य करेंसी आज हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. मार्केट की सबसे प्रमुख करेंसी Bitcoin में आज 1.06 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. इसकी कीमत 47363 डॉलर पर पहुंच गयी है. सात दिनों में बिटकॉइन ने निवेशकों को 15.35 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसे भी पढ़े : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadavs-attack-on-the-central-government-said-those-who-used-to-feel-inflation-are-witches-now-mehboob-and-bhaujai-are-feeling/">तेजस्वी

यादव का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- जिन्हें मंहगाई लगती थी डायन, अब लग रही महबूब और भौजाई

2.27 फीसदी की बढ़त के साथ Ether 3378.70 डॉलर पर पहुंचा

Ethereum की बात करें तो आज इसमें 2.27 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है. इसकी कीमत 3378.70 डॉलर पर पहुंच गयी है. एक सप्ताह में इसमें 16.53 फीसदी की मजबूती आयी है. Tether में हमेशा मामूली तेजी और गिरावट देखने को मिलती है. आज यह 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 0.9994 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है.

BNB और XRP मामूली तेजी

पिछले 24 घंटे में BNB में 0.63 फीसदी का उछाल आया है. इसकी कीमत 433 डॉलर पर पहुंच गयी है. एक सप्ताह में इसमें 9.25 फीसदी की तेजी आयी है. XRP की बात करें तो आज इसमें 0.80 फीसदी की मामूली बढ़त नजर आ रही है. सात दिनों में 4.02 फीसदी की तेजी के साथ यह 0.8717 डॉलर पर ट्रेड कर रही है. इसे भी पढ़े : यूक्रेन">https://lagatar.in/news-of-chemical-attack-on-russian-billionaire-who-came-to-talk-about-peace-in-ukraine/">यूक्रेन

में शांति की बात करने आये रूसी अरबपति पर केमिकल अटैक की खबर

एक सप्ताह में Cardano 30.76 फीसदी चढ़ा

Cardano में पिछले 24 घंटे में 2.37 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. यह 1.20 डॉलर पर ट्रेड कर रही है. सात दिनों में इसमें 30.76 फीसदी का उछाल आया है. Terra की बात करें तो यह 10.03 फीसदी चढ़कर 105.16 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. सात दिनों में इसमें 9.30 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है.

सात दिनों में Solana ने दिया 23.85 फीसदी रिटर्न

पिछले 24 घंटे में Solana 3.67 फीसदी की तेजी के साथ 110.08 डॉलर पर पहुंच गयी है. सात दिनों में इसमें 23.85 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. Avalanche की बात करें तो यह 3.31 फीसदी चढ़कर 93.96 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. एक सप्ताह में यह 8.51 फीसदी चढ़ा है. इसे भी पढ़े : शेयर">https://lagatar.in/the-glory-returned-in-the-stock-market-sensex-jumps-221-points-banking-stocks-rise/">शेयर

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 221 अंक उछला, बैंकिंग शेयर चढ़े

Polkadot और Dogecoin केवल लाल निशान पर

अन्य करेंसी Polkadot और Dogecoin की बात करें तो यह लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. Polkadot 2.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22.38 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि सात दिनों में इसमें 18.72 फीसदी की मजबूती आयी है. वहीं Dogecoin 2.32 फीसदी गिरकर 0.1447 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. एक सप्ताह में इसमें 21.63 फीसदी की तेजी आयी है. इसे भी पढ़े : कच्चे">https://lagatar.in/crude-oil-prices-fall-yet-petrol-and-diesel-become-costlier-by-rs-4-point-80-for-7-days/">कच्चे

तेल के दाम में गिरावट, फिर भी 7 दिनों में 4.80 रुपये महंगे हुए पेट्रोल-डीजल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही