Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिप्टो मार्केट कैप में 4.45 फीसदी की तेजी, Bitcoin 42500 डॉलर के पार, 7 दिनों में Avalanche 28.54% उछला

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ दिनों से उथल-पुथल देखने को मिल रही थी. लेकिन समय के साथ मार्केट में रिकवरी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के मार्केट कैप में 4.45 फीसदी की तेजी आयी है. जिसके बाद मार्केट कैप बढ़कर 2.02 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है.

क्रिप्टोमार्केट के सभी प्रमुख करेंसी हरे निशान पर

मंगलवार को Bitcoin, Ethereum, Tether, BNB, XRP, Avalanche, Cardano, Solana, Polkadot, समेत अन्य करेंसी हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में 4.79 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. इसकी कीमत 42888 डॉलर पहुंच गयी है. 7 दिनों में इसमें 8.11 फीसदी की मजबूती आयी है. इसे भी पढ़े : सोन">https://lagatar.in/two-dozen-villages-were-affected-by-sone-river-erosion-government-formed-committee-to-investigate-bhanu-pratap-shahi/">सोन

नदी कटाव से दो दर्जन गांव हुए प्रभावित, जांच के लिए सरकार बनाये कमिटी – भानु प्रताप शाही

7 दिनों में 16.55 फीसदी उछला Ethereum

Ethereum की बात करें तो 5.66 फीसदी की चढ़कर 3019 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. 7 दिनों में इसमें 16.55 फीसदी का उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में BNB में 4.54 फीसदी की मजबूती आयी है. इसकी कीमत 407.31 डॉलर पर पहुंच गयी है. एक सप्ताह में इसमें 9.21 फीसदी का उछाल आया है.

पिछले 24 घंटे में XRP में 5.88 फीसदी की आयी मजबूती

Tether में आज 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. इसकी कीमत 0.9995 डॉलर पर पहुंच गयी है. XRP की बात करें को इसमें 5.88 फीसदी का उछाल नजर आ रहा है. इसकी कीमत 0.8527 डॉलर हो गयी है. 7 दिनों में इसमें 10.02 फीसदी की मजबूती आयी है. पिछले 24 घंटे में Avalanche 3.30 फीसदी चढ़कर 88.34 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. एक सप्ताह में इसमें 28.54 फीसदी का उछाल आया है. इसे भी पढ़े : 31">https://lagatar.in/get-this-important-work-done-before-march-31-otherwise-your-problems-may-increase/">31

मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानी

एक सप्ताह में Cardano में 17.22 फीसदी की बढ़त

Cardano की बात करें तो यह 6.81 फीसदी की बढ़त के साथ 0.9424 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. सात दिनों में इसमें 17.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में Solana 3.67 फीसदी की बढ़त के साथ 91.57 डॉलर पर पहुंच गया. सात दिनों में इसमें 12.79 फीसदी की मजबूती आयी है. Polkadot की बात करें 24 घंटे में यह 5.81 फीसदी उछलकर 19.82 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. एक सप्ताह में इसमें 12.08 फीसदी की मजबूती आयी है. इसे भी पढ़े : शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-was-invited-by-cpim-to-his-program-tharoor-wants-to-go-sonia-gandhi-did-not-give-permission/">शशि

थरूर को माकपा ने अपने कार्यक्रम में बुलाया, जाना चाहते हैं थरूर, सोनिया गांधी ने नहीं दी इजाजत

लगातार दूसरे हफ्ते देखने को मिला आउटफ्लो

डिजिटल एसेट मैनेजर कॉइनशेयर की एक रिपोर्ट ने सोमवार को बताया कि क्रिप्टोकरेंसी निवेश उत्पादों और फंडों ने लगातार दूसरे सप्ताह नेट आउटफ्लो दिखाया है. पिछले सप्ताह 110 मिलियन डॉलर के आउटफ्लो का अनुभव करने के बाद इस क्षेत्र ने 18 मार्च को समाप्त सप्ताह में 47 मिलियन डॉलर का नेट आउटफ्लो देखने को मिला है. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-tender-for-sub-station-in-masaliya-this-month-civil-work-will-be-completed-in-6-months/">झारखंड

विधानसभा : मसलिया में सब-स्टेशन का टेंडर इसी माह, 6 माह में सिविल वर्क होगा पूरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही