Search

 
 
 

Cryptocurrency बाजार में हाहाकार, बिटकॉइन की कीमत उच्च स्तर 70,000 डॉलर से गिर कर 21,000 डॉलर रह गयी

 
London : क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का मूल्य गिरकर 18 महीने के निचले स्तर पर आ जाने की खबर है. विशेषज्ञों का कहना है कि अभी क्रिप्टो मार्केट में और गिरावट की संभावना है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत अब लगभग 21,308 डॉलर (करीब 16 लाख) प्रति कॉइन रह गयी है. क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) बाजार में भारी गिरावट के कारण दुनिया के सबसे अमीर बिटकॉइन इन्वेस्टर (Richest Bitcoin Investor) को तगड़ा नुकसान हुआ है. महज दो महीने के भीतर इन्वेस्टर को $6 बिलियन डॉलर यानी 464 अरब रुपये से अधिक रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/indian-stock-market-crashes-due-to-recession-in-us-sensex-falls-1045-points-tata-steel-falls-6-percent/">अमेरिका

में मंदी की आहट से भारतीय शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 1045 अंक टूटा, टाटा स्टील 6 फीसदी लुढ़का

अरबपति इन्वेस्टर को 464 अरब से अधिक का नुकसान

मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार जिस अरबपति इन्वेस्टर को 464 अरब से अधिक का नुकसान हुआ है, उसका नाम उजागर नहीं किया गया है. हालांकि, ये जरूर बताया गया कि डिजिटल मुद्रा की कीमत में गिरावट के कारण उसकी संपत्ति आधी हो गयी है. BitInfoCharts के अनुसार, इस साल अप्रैल की शुरुआत में दुनिया के सबसे बड़े बिटकॉइन इन्वेस्टर के पास Cryptocurrency में 11.5 बिलियन डॉलर थे. जो अब घटकर केवल 5.2 बिलियन डॉलर रह गया है. इसे भी पढ़ें :  Bulldozer">https://lagatar.in/supreme-court-seeks-reply-from-yogi-government-of-uttar-pradesh-in-three-days-regarding-bulldozer-action-refuses-to-stop/">Bulldozer

action को लेकर Supreme Court ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से तीन दिन में मांगा जवाब, रोक से इनकार

बिटकॉइन की कीमत लगातार गिर रही है

क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट के कारण इसके निवेशकों को तगड़ा नुकसान हुआ है. बिटकॉइन में पिछले कई हफ्तों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. रिपोर्ट के अनुसार Bitcoin अगर इसी तरह गिरता रहा तो इसका रेट इस साल 14,000 डॉलर तक पहुंच जायेगा. नवंबर 2021 में 70,000 डॉलर के उच्च स्तर के बाद से बिटकॉइन की कीमत लगातार गिर रही है. पिछले साल 10 नवंबर के बाद से यह अब तक 70 फीसदी से ज्यादा गिर चुकी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही