Search

 
 
 

सीएस अविनाश कुमार को कार्मिक विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, सचिव गए अवकाश पर

झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने नई अधिसूचना जारी कर विभागीय जिम्मेदारियों में अस्थायी बदलाव किया है.
 

Ranchi: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने नई अधिसूचना जारी कर विभागीय जिम्मेदारियों में अस्थायी बदलाव किया है. विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो 2 जून 2026 से 16 जून 2026 तक अवकाश पर रहेंगे.

 

 

प्रवीण कुमार टोप्पो की अनुपस्थिति के दौरान विभाग के कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी मुख्य सचिव अविनाश कुमार को सौंपी गई है. सरकार के आदेश के अनुसार, अविनाश कुमार अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

 

अविनाश कुमार वर्तमान में झारखंड के मुख्य सचिव हैं. इसके अलावा वह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं.

 

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह व्यवस्था प्रवीण कुमार टोप्पो के अवकाश से लौटने तक प्रभावी रहेगी. विभाग के नियमित कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. अवकाश अवधि समाप्त होने के बाद प्रवीण कुमार टोप्पो पुनः अपने पद का कार्यभार संभालेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही