Search

 
 
 

सीएस का रिजल्ट जारी, रांची की जैस्मिन को मिला देशभर में 5वां स्थान

 
Ranchi: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस परीक्षा में रांची की जैस्मिन ज्योति को देश में पांचवां रैंक मिला है. आईसीएसआई रांची ब्रांच के चेयरमैन सीएस बिनोद बख्शी के अनुसार, जैस्मिन प्रोफेशनल एग्जाम और एग्जिक्यूटिव लेवल की परीक्षा दोनों ग्रुप्स को एक ही बार में क्वालीफाई किया है. आईसीएसआई परीक्षा भारत के कुछ कठिन परीक्षाओं में शामिल है. इस परीक्षा में रिजल्ट का प्रतिशत भी बहुत कम होता है. सीएस की परीक्षा 21 से 30 दिसंबर 2023 तक चली थी. 25 फरवरी को इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया.

18-18 घंटे पढ़ाई की: जैस्मिन ज्योति

रातू रोड रांची की रहने वाली जैस्मिन ज्योति ने देशभर में 5वां रैंक प्राप्त किया है. उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कह कि आज मैं बहुत खुश हूं. सीएस की परीक्षा पास करने के लिए उन्होंने प्रति दिन 18-18 घंटे की पढ़ाई की है. इसमें 16 घंटे की पढ़ाई और 2 घंटा का ओपन बुक प्रैक्टिस करती थी. उन्होंने 2020 फाउंडेशन कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, उसके बाद उन्होंने 2023 में ही क्लियर कर लिया. एक बार वे असफल भी हुई है, लेकिन उनके माता-पिता उनका हौसला बढ़ाया और फिर अच्छे से तैयारी की. उन्होंने संदेश दिया कि फेल होने से ना डरें.

असफल छात्र परेशान ना हों: बिनोद बख्शी

आईसीएसआई रांची शाखा के चेयरमैन सीएस बिनोद बख्शी ने जैस्मिन ज्योति को बधाई दी और कहा कि जो छात्र असफल हुए हैं, वे परेशान ना हों, आगे के लिए तैयारी करें. उन्होंने असफल छात्रों को और अच्छा तैयारी करने का सुझाव दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही