Search

 
 
 

चतरा के सलगी में खुला सीएससी बाल विद्यालय

 
Chatra : चतरा के सिमरिया प्रखंड स्थित सलगी गांव में सीएससी बाल विद्यालय का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन मुखिया मनोरंजन सिंह और भाजपा नेता सुभाष सिंह ने फीता काट कर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुभाष सिंह ने कहा कि गांव में इंग्लिश मीडियम का स्कूल खुलना विकास की ओर बढ़ते कदम का संकेत है. अब साधारण किसान-मजदूर के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर पाएंगे और अपने सपनों को एक नई उड़ान दे सकेंगे. मुखिया मनोरंजन सिंह ने विद्यालय के संचालक निरंजन साव को इसके लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य की सफलता की शुभकामनाएं दीं. मौके पर दिनेश प्रजापति, मिथलेश सिंह, भैरो साव, सवारथ सिंह, ब्रजेश कुमार, गुलाब प्रजापति, कन्हैया कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-clinical-nutrition-and-dietetics-course-demand-of-modern-times-many-possibilities-of-employment/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : क्लिनिकल न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स कोर्स आधुनिक समय की मांग, रोजगार की कई संभावनाएं
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही