Search

CSDS की सर्वे रिपोर्ट ने मोदी सरकार की पोल खोल दी- कांग्रेस

Ranchi: सीएसडीएस के ताजा सर्वे ने मोदी सरकार की पोल खोलकर रख दी है. लगातार कांग्रेस इन्हीं मुद्दों के बीच आवाज उठा रही है, और यही कारण है कि इन आवाजों को दबाने के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं पर ईडी का शिकंजा कसवाया जा रहा है, ताकि महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे गोन रहे. उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो कांग्रेस भवन एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही. इसे पढ़ें- रातू">https://lagatar.in/case-of-demanding-levy-from-the-project-manager-of-ratu-road-flyover-tpc-denies-involvement/">रातू

रोड फ्लाइओवर के प्रोजेक्ट मैनेजर से लेवी मांगने का मामलाः TPC ने संलिप्तता से किया इनकार

मोदी सरकार के दिन अब पूरी तरह लदने वाले हैं

खलखो ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के दिन अब पूरी तरह लद चुके हैं. 2019 के चुनाव में ही देश की जनता इनके जुमलेबाजी एवं वादाखिलाफी का जवाब देने का मन बना चुकी थी, परंतु पुलवामा में देश के वीर शहीदों के शहादत का राजनीतिक इस्तेमाल कर ये जनता को अपने पक्ष में करने में सफल रहे. कुछ समय पहले तक मोदी की गारंटी पर जोर देते हुए भाजपा ने पुनः देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास शुरू किया, परंतु बेरोजगारी, महंगाई एवं इलेक्टोरल बांन्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले पर जनता के आक्रोश को भांपकर भाजपा द्वारा फिर से धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रयास चालू कर दिया गया है. चुनाव से पहले जब सीएसडीएस के सर्वे ने जनता के मूड का खुलासा कर दिया है, तो प्रधानमंत्री मोदी फिर जनता का ध्यान मूल मुद्दों भटकाने के लिये सनातनी राग अलाप रहे हैं.

भाजपा को दस साल की उपलब्धियां गिनाने में छूट रहे हैं पसीने

खलखो ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के 10 साल अन्यायकाल के खिलाफ राहुल गांधी के कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक और मणिपुर से लेकर मुंबई तक भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ा न्याय यात्रा के दौरान बेरोजगार नौजवानों, मजदूर, किसानों, महिलाओं एवं आम जनता से हुई संवाद के आधार पर जब कांग्रेस पार्टी पांच न्याय पच्चीस गारंटी को लेकर चुनाव के मैदान में पूरी शिद्दत के साथ उतर चुकी है, तो भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है. भाजपा को जनता से किये गए झूठे वादों के साथ अपने 10 साल की उपलब्धियों को समझाने में पसीने छूट रहे हैं. इसे भी पढ़ें-रामनवमी">https://lagatar.in/high-level-meeting-regarding-ramnavmi-home-secretary-dgp-and-dc-sp-of-the-districts-attended/">रामनवमी

को लेकर हाई लेवल मीटिंगः गृह सचिव, DGP समेत जिलों के डीसी, एसपी हुए शामिल

पांच न्याय-पच्चीस गारंटी लेकर कांग्रेस पहुंचेगी घर-घर

नीरज खलखो ने कहा कि झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश अंतर्गत सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में घर घर गारंटी अभियान की शुरुआत हो चुकी है. सभी लोकसभा कॉर्डिनेटरों, घोषित पार्टी प्रत्याशियों एवं जिलाध्यक्षों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है. जिसके तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गारंटी कार्ड को लेकर मतदाताओं के घरों तक पहुचेंगे और भाजपा सरकार के 10 साल के अन्याय काल का पर्दाफाश करते हुए कांग्रेस पार्टी के ’पांच न्याय-पच्चीस गारंटी को लेकर आम जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट के अपील करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp