Search

 
 
 

CSIR-NML : सीएसआईआर-एनएमएल में सप्ताहव्यापी पीआई-चेक कार्यक्रम संपन्न

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला द्वारा (एनएमएल) की ओर से आयोजित "फेनोम इंडिया: सीएसआईआर हेल्थ कोहॉर्ट नॉलेज बेस (पीआई-सीएचके) अध्ययन कार्यक्रम" का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य लांगीट्यूडिनल मोलेक्यूलर, बायोकेमिकल और अवयव स्कैनिंग डेटा को कैप्चर करना है. यह कार्यक्रम का इन डेटा को कटिंग-एज एआई/एमएल मॉडल्स के साथ एकीकृत करके लक्षित नैदानिक और पूर्वानुमानित प्रौद्योगिकियों के विकास का लक्ष्य रहा, ताकि भारत और शायद वैश्विक रूप से प्रेसिजन मेडिसिन का मार्ग खुल सके. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-to-succeed-get-a-mentor-a-good-network-and-be-passionate/">XLRI

: सफल होने के लिए एक गुरु व अच्छा नेटवर्क बनाएं और जुनूनी बनें
इस परियोजना के समन्वयक सीएसआईआर-एनएमएल के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ अंशु जे कैलाश और उनकी टीम में शामिल डॉ प्रियंका सिंह, डॉ कृष्ण कुमार, कोगपु सुधाकर राव, डॉ नवनीत सिंह रंधावा और रोशन कुमार ने इस कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया. साथ ही धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा.   इस अभियान के दौरान 325 से अधिक प्रतिभागियों ने इस राष्ट्रीय परियोजना में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. इनमें सीएसआईआर-एनएमएल के कर्मचारी, पेंशनधारक और उनके जीवनसाथ शामिल थे. कार्यक्रम का समापन समारोह शहर के एग्रिको स्थित एनएमएल आवासीय कॉलोनी में हुआ. इसमें सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधुरी और अन्य शामिल हुए. सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक ने अभियान के विस्तार और उद्देश्य पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने पूरी टीम एवं स्वयंसेवकों को बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही