Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DC को हरा प्लेऑफ के करीब पहुंची CSK, दिल्ली की उम्मीदों पर फिरा पानी

Sports Desk : बुधवार को आईपीएल में खेले गए अहम मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 27 रन से हरा दिया. जीत के साथ ही चेन्नई ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 167 रन बनाए. दिल्ली को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया. 20 ओवर में दिल्ली की टीम 140 रन ही बना सकी. दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन राइली रूसो ने 37 बॉल में 35 रन बनाए. मनीष पांडेय 29 बॉल में 27 रन, फिलिप साल्ट ने 11 बॉल में 17 रन बनाए. अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका. शिवम दुबे ने सर्वाधिक 12 गेंद पर 25 रन बनाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने 24, अंबाती रायुडू 23, रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने 21-21 रन बनाए. डेवोन कॉन्वे ने 10 और मोईन अली ने सात रन बनाए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए. उन्होंने नौ गेंद पर 20 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श ने तीन और अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए. खलील अहमद, ललित यादव और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-said-i-was-made-first-cm-by-guruji-hemant-said-nitish-is-our-guardian/">नीतीश

बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही