Jamshedpur (Anand Mishra) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस वर्ष आयोजित सीटेट (सीटीईटी) परीक्षा के परिणामों की शुक्रवार को घोषणा कर दी. इस बार की परीक्षा में दोनों पेपर मिला कर 9 लाख 55 हजार 869 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इस बार पेपर-1 की परीक्षा के लिए 17 लाख 4 हजार 282 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14 लाख 22 हजार 959 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से पेपर-1 में 5 लाख 79 हजार 844 अभ्यर्थी उर्तीर्ण हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-group-has-set-a-target-of-zero-carbon-emissions-by-2045-noel-tata/">जमशेदपुर
: टाटा ग्रुप ने 2045 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का रखा है लक्ष्य : नोएल टाटा इसी प्रकार पेपर-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 लाख 39 हजार 464 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 12 लाख 76 हजार 71 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 3 लाख 76 हजार 25 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. बता दें कि सीटेट की इस ऑनलाइन परीक्षा का विगत 28 दिसंबर से 7 फरवरी तक आयोजन किया गया था. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि अभ्यर्थियों की मार्कशीट समेत संबंधित प्रमाणपत्र उनके डिजी लॉकर में जल्द ही अपलोड कर दिये जायेंगे. अभ्यर्थी आवेदन फार्म में दिये गये अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर डिजी लॉकर से अपने मार्कशीट समेत संबंधित प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा का रिजल्ट सीटेट की आधाकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in
तथा सीबीएसई की आधाकारिक वेबसाइट https://cbse.nic.in
पर उपलब्ध है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment