Search

 
 
 

CTI का पत्र खेल मंत्री को, हजारों लीटर पेट्रोल-डीजल बचेंगे, बिना दर्शक IPL मुकाबले करायें

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अनुसार आईपीएल टीमों के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले चार्टर्ड विमान (बोईंग 737 या एयरबस A 320) औसतन लगभग 2400 से 3000 लीटर प्रति घंटा ईंधन खर्च करते हैं. फ्लाइट 2 घंटे भी उड़ी तो 5000-6000 लीटर एवियशन फ्यूल ATF की अनुमानित खपत हो सकती है  लंबी दूरी की यात्रा होने या ज्यादा वजन लेकर उड़ने पर 7000-8000 लीटर एवियशन फ्यूल खर्च हो सकता है.
 

New Delhi : दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने आज रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को एक पत्र लिखा है.

 

उन्होंने अपने पत्र में पेट्रोल-डीजल बचाने के सुझाव दिये हैं. बृजेश गोयल ने देश में 28 मार्च से शुरू हुए IPL मैचों का जिक्र किया है. कहा है कि मैच देखने हजारों दर्शक स्टेडियम में पहुंचते हैं. इससे पेट्रोल और डीजल की भारी मात्रा में खपत होती है.

 

CTI  चेयरमैन ने कहा है कि यदि आईपीएल मुकाबले बिना दर्शकों के आयोजित किये जायेंगे और टीमों की यात्राएं सीमित कर दी जायेगी  तो देश में लाखों लीटर ईंधन की बचत हो सकती है.  


     
चेयरमैन ने लिखा है कि 28 मार्च से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग IPL) के 19वें सीजन में अब तक विभिन्न टीमों ने हवाई और सड़क मार्ग से लाखों किलोमीटर की यात्रा की होगी.

 

बृजेश गोयल ने लिखा कि जिस तरह से टीमों का शेड्यूल तय किया गया है...अलग-अलग शहरों में उनके मैच रखे गये हैं, उस लिहाज से यह ट्रैवल जायज तो है. लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनकी हवाई यात्राओं से  भारत सरकार पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.

 

चेयरमैन बृजेश गोयल ने याद दिलाया कि जहां प्रधानमंत्री मोदी की सलाह पर देश के हर एक सरकारी विभाग, राजनेता, अधिकारी, सामान्य नागरिक फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश कर रहे हैं वहीं इस मुश्किल समय में सिर्फ IPL जैसा आयोजन पर ही कोई फर्क नहीं पड़ा है. 


 
उन्होंने मनसुख मांडविया से मांग की है कि हवाई यात्रा में कटौती करते हुए आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए नया शेड्यूल जारी किये जायें. सीमित मैदानों पर बिना दर्शकों के IPL के बाकी मैच हों. याद दिलाया कि कोरोना काल में भी आयोजकों ने सीमित मैदानों पर IPL का आयोजन कराया था, जो सफल रहा था, 


  
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अनुसार आईपीएल टीमों के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले चार्टर्ड विमान (बोईंग 737 या एयरबस A 320) औसतन लगभग 2400 से 3000 लीटर प्रति घंटा ईंधन खर्च करते हैं.

 

फ्लाइट 2 घंटे भी उड़ी तो 5000-6000 लीटर एवियशन फ्यूल ATF की अनुमानित खपत हो सकती है  लंबी दूरी की यात्रा होने या ज्यादा वजन लेकर उड़ने पर 7000-8000 लीटर एवियशन फ्यूल खर्च हो सकता है.

 

बृजेश गोयल ने आंकड़ा पेश किया कि ईंधन के इस खर्च को टीमों की लगभग 10 हवाई यात्रा से गुना कर दिया जाए तो हर टीम पर करीब 50,000 से 70,000 लीटर एवियशन फ्यूल खर्च आयेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही