Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीयूईटी परीक्षा 15 मई से, बोकारो में 10 सेंटर बनाए गए

Bokaro : शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों व देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी परीक्षा 15 मई से ली जाएगी. परीक्षा 15 से 18 मई तक पेन-पेपर यानी ऑफलाइन मोड में होगी. वहीं, 21 से 24 मई तक कंप्यूटर बेस्ड (ऑनलाइन) टेस्ट का आयोजन होगा. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए बोकारो जिले में कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां अलग-अलग पालियों में परीक्षा ली जाएगी. इसके लिए सेक्टर-6 स्थित क्रिसेंट पब्लिक व डीएवी पब्लिक स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) चास व सेक्टर 5, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-4एफ, होली क्रॉस स्कूल रेलवे कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 4, सेक्टर 5 स्थित चिन्मय विद्यालय व श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) सेक्टर 4 को केंद्र बनाया गया है. सभी सेंटरों को मिलाकर पहले दिन 15 मई को 4062, दूसरे दिन 2573, तीसरे दिन 900 और चौथे दिन 18 मई को कुल 543 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. यह जानकारी एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर सह डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि बोकारो में शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. सभी केंद्राधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. 15 से 17 मई तक रोजाना चार विषयों की परीक्षा होगी, जबकि 18 मई को तीन पालियों में तीन विषयों की परीक्षा ली जाएगी. 15 मई को शिफ्ट 1 ए में सुबह 10 बजे से केमेस्ट्री, शिफ्ट 1 बी में दोपरह 12:15 से बायोलॉजी, शिफ्ट 2 ए में दिन के 3 बजे से अंग्रेजी और शिफ्ट 2 बी में शाम 5 बजे से जनरल टेस्ट (सामान्य ज्ञान) की परीक्षा ली जाएगी. इसी प्रकार 16 मई को अर्थशास्त्र, हिंदी, भौतिकी व गणित, 17 मई को भूगोल, शारीरिक शिक्षा, बिजनेस स्टडीज और अकाउंटेंसी की परीक्षा ली जाएगी. 18 मई को इतिहास, राजनीति विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-carrying-banned-mangur-fish-seized-in-maithon-driver-detained/">धनबाद

: मैथन में प्रतिबंधित मांगुर मछली लदा ट्रक जब्त, चालक हिरासत में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही