Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रैजुएट के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. लेकिन झारखंड के कई छात्रों को दूर के परीक्षा केंद्र आवंटित होने से परेशानी बढ़ गयी है, जबकि इन्होंने अपने शहर का नजदीकी परीक्षा केंद्र चुना था. बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर और झारखंड से पंजीकरण की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. इन दोनों राज्यों में अधिक केंद्र उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए कई छात्रों को दूर का परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है.
पर टिप्पणी मामला: राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, HC में दो सप्ताह बाद सुनवाई [wpse_comments_template]
परीक्षा की तारीख भी बढ़ायी गयी
इसके साथ ही एनटीए ने सूचित किया है कि कुछ शहरों में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसलिए परीक्षा की तारीखों को 1 और 2 जून के साथ-साथ 5 और 6 जून तक बढ़ा दिया गया है. इसके अलावा 7 और 8 जून को आरक्षित तिथियों के रूप में रखा गया है. एनटीए ने कहा कि सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं माना जा सकता है. एनटीए की तरफ से एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए. इसे भी पढ़ें – शाह">https://lagatar.in/shah-comment-case-stay-on-pestilential-action-against-rahul-gandhi/">शाहपर टिप्पणी मामला: राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, HC में दो सप्ताह बाद सुनवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment