Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीयूजे के पूर्ववर्ती विद्यार्थी देशभर में अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे : वीसी

Advertisement
Advertisement
  • सीयूजे में पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह
Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति क्षिति भूषण दास ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की प्रगति में विद्यार्थी की अहम भूमिका होती है. सीयूजे के पूर्ववर्ती विद्यार्थी जिस तरह देशभर में अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं, वह सराहनीय है. इस तरह के समारोह विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां वो अपनी सफलता और अनुभवों को साझा करते हैं. सबका साथ सबका विकास केवल सबके प्रयासों से ही संभव है. उन्होंने पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा अक्षय निधि बनाने के विचार की सराहना की. समारोह में देशभर से आए सैकड़ों छात्र शामिल हुए.

विश्वविद्यालय अपने छात्रों को हमेशा एक दूसरे से जोड़े रखना चाहता है

सीयूजे पूर्ववर्ती छात्र संघ की उपाध्यक्ष डॉ. सयंति राय ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों को एक मंच पर लाना हमेशा सुखद होता है. यह दूसरा मौका है कि जब सीयूजे में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो दिखाता है कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को हमेशा एक दूसरे से जोड़े रखना चाहता है. कार्यक्रम में प्रो. एसके समदर्शी, प्रो. एसी पांडे, प्रो. देवव्रत सिंह, प्रो. भगवान सिंह, प्रो एके पाढ़ी, प्रो. सुभाष यादव, प्रो मनोज कुमार, प्रो. सुनीत मगरे, प्रो. विमल किशोर, प्रो. श्रेया भट्टाचार्या, डॉ शशि सिंह, डॉ. बटेश्वर, डॉ जया शाही, डॉ. नरेश बरला, डॉ. सीएस द्विवेदी, डॉ. सीमा ममता मिंज, डॉ. कुलदीप बौद्ध, डॉ. रत्नेश मिश्रा और डॉ. रमेश उरांव शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – रेडिशन">https://lagatar.in/inauguration-of-crafts-fair-of-clasilk-and-indian-store-in-radiance-blue-will-run-till-1st-october/">रेडिशन

ब्लू में क्लासिल्क व इंडियन स्टोर का शिल्पकला मेला का उद्घाटन, 1 अक्टूबर तक चलेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही