Search

 
 
 

सीयूजे बना अखाड़ाः सहायक रजिस्ट्रार और सिक्योरिटी इंचार्ज में मारपीट

 
Ranchi: शुक्रवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड का प्रशासनिक भवन रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. जानकारी के अनुसार प्रशासनिक भवन के कमरा नंबर 116 नंबर चैंबर में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान सहायक रजिस्ट्रार डॉ शिवेंद्र प्रसाद और सिक्योरिटी इंचार्ज तरूण कुमार में मारपीट की घटना हुई. इसे पढ़ें- नीतीश">https://lagatar.in/nitish-cabinet-expanded-know-who-became-ministers/">नीतीश

कैबिनेट का हुआ विस्तार, जानिये कौन-कौन बने मंत्री

क्या है मामला

सहायक रजिस्ट्रार डॉ शिवेंद्र प्रसाद अपने चैंबर में बैठे थे. अचानक हाथ में तार लिए वहां सिक्योरिटी इंचार्ज तरुण पहुंचे. बिना पूछे चैंबर में घुस गये और गाली-गलौज करने लगे. इसपर प्रसाद ने बिना पूछे चैंबर में आने पर आपत्ति जतायी और तरुण को तुरंत बाहर जाने को कहा. इसपर सिक्योरिटी इंचार्ज तरुण गुस्से में डॉ शिवेंद्र पर लपका...गाली-गलौज करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी. फिर दोनों में जमकर मारपीट होने लगी. चैंबर का दरवाजा बंद था, इसलिए पता नहीं चल पा रहा था कौन किसे पीट रहा है. बाहर दोनों की तेज आवाजें आ रही थीं. गाली-गलौज हो रही थी. बीच-बीच में चट-चट की आवाज भी आ रही थी. ऐसा लगा रहा था अंदर लात-घूंसे भी चल रहे हैं. अब अंदर कौन किस पर भारी पड़ रहा था, पता नहीं चल पाया. वहीं इस मामले पर सीयूजे के रजिस्ट्रार के कौशल राव से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. कहा कि जानकारी लेकर बताता हूं. किसी के ओर से शिकायत नहीं की गई है. यदि ऐसी घटना हुई है तो जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-first-gives-business-then-collects-donations-rajesh-thakur/">बीजेपी

पहले देती है धंधा, फिर वसूलती है चंदा- राजेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही