Search

सीयूजे दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को, राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि

Ranchi : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को होगा. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. इस दीक्षांत समारोह में सेशन 2016-21 (इंटीग्रेटेड कोर्स) और सेशनल 2019-21 और 2020-22 (दो वर्षीय कोर्स) के 64 विद्यार्थियों को गोल्ड दिया जाएगा. 25 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी और 778 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी. इसके अलावा 3 छात्रों को चांसलर मेडल दिया जाएगा. 64 गोल्ड में 35 लड़कियां शामिल हैं. छात्राओं को सफेद सलवार-सूट और छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा निर्धारित किया गया है. एकेडेमिक कौंसिल और एग्जीक्यूटिव कौंसिल के सदस्यों के पुरुष सदस्यों के लिए क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा व महिला सदस्यों के लिए क्रीम रंग की साड़ी पहनकर आना अनिवार्य है. समारोह में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों, एकेडेमिक कौंसिल व एग्जीक्यूटिव कौंसिल को खादी का और शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों को सिल्क का पट्टा विश्वविद्यालय की ओर से दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -30">https://lagatar.in/when-he-asked-for-one-crore-rupees-in-exchange-rs-30-lakhs-his-friend-planned-murder-advocate-ravi-mishra/">30

लाख के बदले मांग डाला एक करोड़ तो दोस्त ने बनाया अधिवक्ता रवि मिश्रा का मर्डर प्लान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp