Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीयूजे के छात्रों ने किया रेडियो खांची और मास कॉम डिपार्टमेंट का भ्रमण

Ranchi : सीयूजे के छात्रों ने 15 अप्रैल को रांची विश्‍वविद्यालय के कम्‍युनिटी रेडियो, रेडियो खांची का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दरम्‍यान उन्‍होंने रेडियो प्रोग्राम की रिकॉर्डिंग, एडिटिंग तथा प्रसारण के तकनीक को देखा. रेडियो खांची की वैभवी ने छात्रों को विस्‍तार से रेडियो के प्रोग्राम प्रोडक्‍शन के बारे में बताया. इसके बाद छात्रों ने मोरहाबादी परिसर स्थित आरयू के स्‍कूल ऑफ मास कॉम का भी भ्रमण किया. वहां छात्रों ने लाइब्रेरी, स्‍टूडियो, कंप्‍यूटर लैब को देखा. छात्रों को रेडियो खांची तथा स्‍कूल ऑफ मास कॉम के निदेशक प्रो.डॉ. बी.पी. सिन्‍हा ने संबोधित किया. छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार अपने क्षेत्र में परिश्रम करने और अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने की बात कही. इस अवसर पर सीयूजे मास कॉम के वरिष्‍ठ प्राध्‍यापक डॉ. देवव्रत सिंह, स्‍कूल ऑफ मास कॉम के शिक्षक डॉ. संकर्षण परिपूर्णन, संतोष उरांव, मनोज कुमार शर्मा उपस्थित रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही