67 छात्रों को दिया जायेगा गोल्ड मेडल : कुलपति Ranchi : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को होगा. भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. दीक्षांत समारोह में 1539 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जायेगी. इसके अलावा 67 छात्रों को गोल्ड मेडल, तीन छात्रों को चांसलर मेडल और 35 को पीएचडी की उपाधि दी जायेगी. छात्रों के लिए ड्रेस कोड सफेद कुर्ता-पजामा और छात्राओं के लिए साड़ी रखा गया है. इस बात की जानकारी सीयूजे के कुलपति प्रोफेसर क्षिति भूषण दास ने दी.
CUJ का दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी शामिल
Last Updated: Feb 25, 2024 12:00 AM (IST)