Search

 
 
 

सीयूजे की प्रियंका का सीसीएल में चयन

 
Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड ट्राइबल स्टडीज की शोधार्थी प्रियंका ठाकुर का चयन कोल इंडिया की सीसीएल में बतौर कम्युनिटी डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर हुआ है. प्रियंका नामकुम की रहने वाली है. मैनेजमेंट ट्रेनी की अखिल भारतीय चयन परीक्षा दी थी. इसी के तहत उसका चयन हुआ है. प्रियंका ने कहा कि नियमित पढ़ाई की बदौलत आज उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है. उनकी दसवीं की पढ़ाई लोरेटो कॉन्वेंट और 12वीं की पढ़ाई डीएवी कपिलदेव कडरू से हुई है. स्नातक काशी हिंदू विश्वविद्यालय से और स्नातकोत्तर इग्नू से रूरल डेवलपमेंट में किया. यूजीसी नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है. वर्तमान में वह झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में डॉ शमशेर आलम के निर्देशन में जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण और उनसे जुड़े मुद्दों पर पीएचडी कर रही हैं. इसे भी पढ़ें – मिसिर">https://lagatar.in/misir-besra-became-the-supreme-commander-of-eastern-regional-bureau-of-cpi-maoist/">मिसिर

बेसरा बना भाकपा माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सुप्रीम कमांडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही