Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा में ही दिखता है सांस्कृतिक राष्ट्रवाद : रूपा सिंह

Advertisement
Advertisement
शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन Medininagar: शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीटू गुप्ता ने जबकि संचालन जिला मंत्री सुजाता सिंह ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि रूपा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय का भाव स्थापना काल से लेकर आज तक दिखता चला आ रहा है. भाजपा में एक बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और इसके कई उदाहरण उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार महिलाओं को लेकर बरसों से लटके महिला आरक्षण बिल को पास कर यह सिद्ध कर दिया है कि महिला उत्थान के प्रति पार्टी व सरकार कटिबद्ध है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मिशन वात्सल्य योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टाफ सेंटर, राष्ट्रीय पोषण मिशन, महिला साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क आज इसके जीते जागते उदाहरण हम सबके बीच हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-katras-college-student-who-went-to-study-tuition-kidnapped-police-engaged-in-investigation/">धनबाद

: ट्यूशन पढ़ने गई कतरास कॉलेज की छात्रा का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

“साल 2045 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, करें सहयोग

वहीं जिलाध्यक्ष सीटू गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के प्रति आदर का जो भाव प्रकट किया है उसी का परिणाम है कि सेना से लेकर संसद तक सर्वत्र महिलाओं का बोलबाला है. शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक अरविंद सिंह कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ की भूमिका पर चर्चा कर मातृ शक्ति का सम्मान किया जाएगा. जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि 2045 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है. आप सभी नमो ऐप डाउनलोड कर विकसित भारत का एंबेसडर बन सकते हैं एवं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागी बने. शक्ति वंदन कार्यक्रम की रिपोर्टिंग सरल ऐप पर करनी होगी. कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रीना किशोर, सुमिता सिंह, रेणुका पांडे, उषा मखड़िया, किरण अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नीलम देवी, जिला मंत्री प्रतिमा गुप्ता, सुमन सिंह, रेखा देवी, नीलम कुमारी, रेखा सिंह, ज्योति कुमारी, किरण शर्मा, अर्चना देवी, कलिंदा देवी, बबिता देवी, पिंकी विश्वकर्मा, नीलिमा झा, मालती देवी, अनिता देवी, बेबी देवी, रीमा शर्मा, अर्चना देवी, रामा देवी, अहिल्या देवी, सरिता देवी, अंजू देवी, कांति देवी, मंजू देवी, सविता देवी, सरिता शर्मा, आरती गुप्ता, नीलम कुमारी, बेबी विश्वकर्मा, रेखा चंद्रवंशी, चुनमुन देवी, आनंद कुमार सिंह, अनिल कुमार, मनजीत कुमार, मोनू देवी, भारत प्रसाद, अजय कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, श्याम नंदन, मंटू शर्मा, बिहार बैठा प्रेम सागर सिंह कन्हाई राम सुदर्शन सिंह, दिलीप कुमार, विनोद प्रजापति, संजय चंद्रवंशी, मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, कमला देवी, राधे कृष्णा साहू, उपेंद्र तिवारी, सोनी उरांव, रीता सिंह, रेखा देवी, रूबी सिंह, लीलावती देवी, मनीष भिवानिया आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-jmms-justice-march-modi-government-accused-of-conspiracy/">पलामू

: झामुमो का न्याय मार्च, मोदी सरकार पर साजिश रचने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही