Search

 
 
 

गिरिडीह के नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए गीत-नृत्य
Giridih : स्वंतत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त की शाम गिरिडीह नगर भवन देशभक्ति गीतों और जोशीले डांस से सराबोर रहा. जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए. कार्यक्रम की शुरूआत सदर एसडीएम विशालदीप खलको ने दीप जलाकर की. कार्यक्रम में बीएनएस डीएवी स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रकाश पुंज स्कूल, सीसीएल डीएवी, सुभाष पब्लिक स्कूल और अजीडीह नेत्रहीन विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ डांस और देशभक्ति गीत पेश किए. इस दौरान नेत्रहीन विद्यालय के छात्रों ने हर करम अपना करेंगे, ए वतन तेरे लिए ..... पेश किया तो भीड़ मंत्रमुग्ध हो गई. इसी कड़ी में बच्चों के एक अन्य समूह ने तीन साल पहले कोरोना महामारी के हालात का मंचन कर लोगों की आंखों को नम कर दिया. देर शाम तक चले कार्यक्रम के बाद डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसडीएम विषालदीप खलको ने विनर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731327&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में किया गया झंडोत्तोलन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही