Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहाड़पुरी में करमा की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समेत लातेहार की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : जिला मुख्यालय के पहाड़पुरी के पड़हा भवन परिसर में करमा पर्व की पूर्व संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य विनोद उरांव ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सबों का दायित्व है. प्रकृति की रक्षा से ही देश व समाज में प्रगति संभव है. शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक परंपरा को भी बनाए रखने की जरूरत है. युवाओं को इसमें सहयोग करना होगा. सरना समिति के सचिव बिरसा मुंडा ने कहा कि करमा पर्व भाई बहन का पवित्र त्योहार है. हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखने की जरूरत है. गांव के पाहन व पुजारी मां सरना से प्रार्थना कर अच्छी फसल होने की कामना करते हैं. आदिवासी समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष सेलेस्टीन कुजूर ने कहा कि अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है. मौके पर विभिन्न खोड़हा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में मोहन लोहरा, बिनोद लोहरा, किरानी उरांव, सरोज लोहरा, किरण उरांव आदि उपस्थित थे.

नगर प्रशासक ने नदी व जलाशयों का किया निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-56.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नगर पंचायत, लातेहार के प्रशासक राजीव रंजन ने रविवार को करमा पर्व को लेकर शहर के विभिन्न नदी एवं जलाशयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां साफ-सफाई के अलावा प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने रेलवे स्टेशन के डुरूआ व चंदनडीह ग्राम स्थित नदी व जलाशय का निरीक्षण किया. बता दें कि करमा पूजा के दौरान विगत वर्षों में जिले में कई घटनाएं हो चुकी है. इस कारण एहतियात के तौर पर श्री रंजन ने प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-blast-incident-in-factory-fir-registered-against-operator/">फॉलोअप

: फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही