Ranchi : बंगालियों के पर्व पोयला बैशाख के अवसर पर शनिवार को बोंगो शक्ति फैमिली एसोसिएशन सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री एसपी मुखर्जी ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. सांस्कृतिक अनुष्ठान में बंगाली समाज के कलाकारों द्वारा नृत्य, संगीत प्रस्तुत किये गये. बोंगो शक्ति संस्था के अध्यक्ष राजीब चटर्जी ने बताया कि समय- समय पर लोगों की मदद के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. 2018 में संस्था बनने के बाद से गरीबों की सेवा के लिए संस्था द्वारा कई प्रयास किए गए हैं. हेल्थ कैंप, नारायण भोज, ठंड मे कंबल वितरण जैसे कई काम संस्था द्वारा किये जाते हैं. इसे भी पढ़ें – बोड़या">https://lagatar.in/foundation-day-of-madan-mohan-temple-celebrated-in-bodya/">बोड़या
में मदन मोहन मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया [wpse_comments_template]
पोयला बैशाख के अवसर पर सांस्कृतिक अनुष्ठान

Leave a Comment