Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ गिरधारी राम गौंझू की पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक गोष्ठी, डहर पत्रिका का विमोचन

Ranchi : छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ द्वारा पद्मश्री डॉ. गिरिधारी राम गौंझू ‘गिरिराज’ की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उनकी स्मृति में सांस्कृतिक गोष्ठी सह डहर पत्रिका के स्मृति विशेषांक का लोकार्पण किया गया. पुरानी विधानसभा के विधायक क्लब में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. महुआ माजी, पद्मश्री मधू मंसूरी हंसमुख, विधायक नवीन जायसवाल, संस्था के अध्यक्ष डॉ. रामप्रसाद, साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी, सरस्वती गौंझू, एचईसी के पूर्व महाप्रबंधक हेमंत कुमार गुप्ता ने डॉ. गौंझू की स्मृति में प्रकाशित डहर विशेषांक का लोकार्पण किया. वहीं उपस्थित लेखक-रचनाकारों व शोधार्थी छात्र-छात्राओं ने डॉ. गौंझू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने संस्मरण प्रस्तुत किए.

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे डॉ गौंझू- महुआ माजी

डॉ. महुआ माजी ने कहा कि डॉ. गौंझू विलक्षण प्रतिभा के धनी एवं सादगी के प्रतिमूर्ति थे. वे कहानीकार, शोधकर्ता, नाटककार, कवि, लेखक, समीक्षक, अनुवादक, संपादक, रंगकर्मी व कुशल तैराक भी थे. विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि डॉ. गौंझू के व्यक्तिव में झारखंड की सांस्कृतिक छाप झलकती थी. वे एक चलते-फिरते इनसाईक्लोपीडिया थे. मौके पर झारखंड राज्य खुला (ओपन) विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी नाथ साहू ने कहा कि नागपुरी भाषा की जड़ों को सुदृढ़ करने और इस मुकाम तक पहुंचाने में डॉ.गौंझू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.

कोरोना महामारी ने ले ली थी डॉ. गौंझू की जान

डॉ. गौंझू की धर्मपत्नी सरस्वती गौंझू, महाबीर नायक, डॉ सुखदेव साहू, सबिता केशरी, सागर कुमार, डॉ. अजय नाथ शाहदेव, विक्की मिंज, महेश्वर शारंगी, कृष्ण जीवन पौराणिक, राकेश रमण, सुंदर सुब्रमणियम, रामकुमार नायक, श्रवण कुमार गिरी, अजय कुमार प्रतिज्ञा ने उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला. रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में विभागाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने झारखंड के सभी क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए पुरजोर प्रयास किया. डॉ. बिसेश्वर प्रसाद केशरी एवं पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा के घनिष्ठ तिकड़ी के आखिरी कड़ी को कोरोना महामारी ने 15 अप्रैल 2021 को चीर निंद्रा में सुला दिया था. इस अवसर पर उनके परिजन सहित साहित्य जगत के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार पीयूष, स्नेह प्रतीक, सुमति कुमारी, अर्चना आईंद ने योगदान दिया. इसे भी पढ़ें – हवा">https://lagatar.in/high-speed-car-fell-in-the-field-after-flying-in-the-air-two-youths-died-3-serious/">हवा

में उड़कर खेत में गिरी तेज रफ्तार कार, दो युवक की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही