Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संस्कृति और सभ्यता ही हमारी पहचान है - डॉ रामेश्वर उरांव

Lohardaga: स्थानीय विधायक सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने न्यू नगर भवन सदर ब्लॉक के समीप पारंपरिक वाद्य यन्त्र मांदर, नगाड़ा एवं अखड़ा में रोशनी के लिए सोलर लाइट का वितरण किया. मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि पारंपरिक संस्कृति आदिवासियों की पहचान है. कहा कि आधुनिक युग में हम पाश्चात्य परंपराओं को प्राथमिकता देते हैं. हमारे पूर्वजों द्वारा दिए गए पारंपरिक शैली, सांस्कृतिक स्थल, धार्मिक स्थल, वाद्य यन्त्र आदि को भूल जाते हैं. लेकिन इसका विशेष महत्व है. इसी संस्कृति, सभ्यता एवं परंपरा को बचाने के लिए मैं प्रयास कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि अब तक लोहरदगा जिले में 170 अखड़ा का निर्माण किया जा चुका है एवं त्योहार, धार्मिक अनुष्ठान, बैठक, नृत्य, संगीत को ध्यान में रखते हुए सभी अखड़ा में सोलर लाइट लगाया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि अब तक 60 सोलर लाइट अखड़ा में लगाए जा चुके हैं. अभी फिर से 25 अखड़ा में सोलर लाइट लगाया जाना प्रगति पर है. विकास कार्य और बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ परंपरा एवं संस्कृति भी हमारे जीवन के अभिन्न अंग है जिसे हमें बचाने की जरूरत है.

यह डॉ रामेश्वर उरांव की अच्छी सोच हैः धीरज साहू 

पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि प्राचीन काल से जो आदिवासी परंपरा और संस्कृति चली आ रही है उसे बचाने के लिए लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र वासियों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर व नगाड़े का वितरण किया जा रहा है. इसके अलावा अखड़ा के लिए सोलर लाइट लगाया जा रहा है, ताकि अखड़ा के इर्द-गिर्द का क्षेत्र प्रकाशमय हो सके. यह डॉ रामेश्वर उरांव की बेहतर सोच है. इस मौके पर अशोक यादव, रोहित प्रियदर्शी उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, मनोज कुमार महाप्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, संजीव कुमार सिंह जोनल मैनेजर बैंक ऑफ इंडिया, सत्यनारायण रजक चीफ मैनेजर बैंक ऑफ इंडिया, ठाकुर प्रसाद, जुगल भगत, रविंद्र सिंह खेरवार, विनोद सिंह खेरवार, हाजी सिकंदर अंसारी, विशाल डुंगडुंग, सीमा परवीन, असलम अंसारी, सोमे उरांव, अजय उरांव, सोमदेव उरांव, जलेश्वर उरांव, पुनीत उरांव, बबिता देवी, दुर्गा उरांव, फारूख हुसैन, आफताब आलम, नारायण उरांव, नेम्हस एक्का, मुनीम अंसारी, मनीष उरांव, नकुल उरांव, संतोषी उरांव, मोनिका उरांव, राम भंडारी उरांव, मोजाहिर अंसारी, जुबैर अंसारी, अनमोल तिर्की, माजिद अंसारी, संदीप उरांव, अमनी उरांव, रमेश उरांव, रंथु उरांव, फुलमनी उरांव, कविता भगत व परना उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही