NewDelhi : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए डीजल बिक्री की सीमा तय किये जाने की खबर है. अब एक आदमी को पेट्रोल पंप से 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं मिलेगा.
जमाखोरी पर लगेगी लगाम, केंद्र सरकार का फैसला, एक ग्राहक प्रतिदिन 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं खरीद पायेगा
Last Updated: Jun 12, 2026 09:15 AM (IST)
केंद्र सरकार ने आज शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर हाई स्पीड डीजल (HSD) की बिक्री सीमित करने का आदेश जारी कर दिया. होर्मुज संकट के बीच डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने यह फैसला किया है. सरकार के अनुसार यह फैसला डीजल की जमाखोरी, कालाबाजारी को रोकने के मकसद से लिया गया है.