Search

अपराध पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता : आशुतोष कुमार

Latehar : सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि एसपी के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण पाना उनकी पहली प्राथमिकता है. सदर थाना में योगदान देने के बाद आशुतोष कुमार प्रेस से पहली मुखातिब हो रहे थे. उन्होंने थाना में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने की भी बात कही. कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में अशिक्षा के कारण लोग अंधविश्वास एवं झाड़-फंकू के चक्कर में पड़ जाते हैं. इसे दूर करना आवश्यक है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
उन्होंने ग्रामीणों को डायन-बिसाही एवं ओझा गुणी के चक्कर में नहीं फंसने की अपील की. उन्होंने चंदवा में हाल में ही डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपती की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि किसी को डायन या ओझा गुणी कह कर प्रताड़ित करना कानूनी अपराध है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बीमारी होने पर ग्रामीण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं. उन्होंने कहा कि थाना में अधिकतर मामले जमीन विवाद के आते हैं. जमीन विवाद के कारण अक्सर खूनी संघर्ष की संभावनाएं रहती है. थाना प्रभारी ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त लगाने एवं पुलिस बल की तैनाती की बात कही. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सांप्रदायिक सोहार्द बनाना आवश्यक है. थाना प्रभारी ने क्षेत्र में शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने में सामूहिक प्रयास करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/investigating-agencies-jharkhand-are-not-able-to-complete-the-investigation-of-big-cases-on-time/">झारखंड

की जांच एजेंसियां तय समय पर नहीं कर पाती बड़े मामलों की जांच पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//