Search

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कर्फ्यू जारी, इंटरनेट सेवा बंद, सीएम का दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश

Haldwani : : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में गुरुवार शाम हुई हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. अफवाहें न फैलें, इसलिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी किया गया है. आज शुक्रवार के दिन प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि जुमे की नमाज घर पर ही पढ़ें. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कुमाऊं यूनिवर्सिटी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रद्द  

आदेश के अनुसार मेडिकल सेवा को कर्फ्यू में छूट दी गयी है. खबरों के अनुसार पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई किये जाने से 4 दंगाइयों की मौत हो गयी है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश देते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश अधिकारियों को दिये हैं. कुमाऊं यूनिवर्सिटी और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं,

हालात सामान्य होने पर इंटरनेट बहाल किया जायेगा

डीएम ने आदेश जारी कर कहा है कि हल्द्वा नी कुमाऊं का प्रमुख शहर है. यह सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील भी है. इसलिए कर्फ्यू लगाना आवश्यक था. प्रशासन के आदेश से गुरुवार रात से ही सभी मोबाइल ऑपरेटरों ने इंटरनेट बंद कर दिया था. हालात सामान्य होने पर इसे बहाल किया जायेगा.

पुलिस थानों और सुरक्षाबलों पर भारी पथराव

जानकारी के अनुसार गुरुवार की हिंसा में दंगाइयों ने पुलिस थानों और सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया. इस हिंसा में लगभग 300 लोग घायल हुए हैं. दंगाइयों ने सरकारी और निजी वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. कुछ वाहनों में घटना के लगभग 12 घंटे बाद भी धुआं उठता नजर आ रहा है. उपद्रवियों ने रुमाल और नकाब से मुंह ढककर बवाल काटा.

उपद्रवियों ने घर की छतों से पथराव शुरू कर दिया

मामला यह है कि वनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में नजर भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गये धार्मिक स्थल और मदरसा तोड़े जाने से नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा. जानकारी के अनुसार शाम चार बजे शुरू की गयी कार्रवाई के बाद उपद्रवियों ने घर की छतों से पथराव शुरू कर दिया, गलियों में आगजनी शुरू हो गयी. दंगाईयों ने 3 घंटे में 100 से अधिक दो पहिया और चार पहिया वाहनों में आग लगा दी. दंगाइयों के हमले में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के घायल होने की सूचना है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जानकारी के बाद उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये.

डीएम वंदना सिंह ने कहा, यह घटना सांप्रदायिक नहीं  कानून व्यवस्था की स्थिति को चुनौती देने का प्रयास 

हलद्वानी हिंसा को लेकर डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा कि भीड़ ने पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. आरोपियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. कहा कि यह घटना सांप्रदायिक नहीं थी. सभी से अनुरोध है कि इसे सांप्रदायिक या संवेदनशील न बनायें. किसी विशेष समुदाय ने जवाबी कार्रवाई नहीं की है. यह राज्य मशीनरी, राज्य सरकार और कानून व्यवस्था की स्थिति को चुनौती देने का एक प्रयास था.

  आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया

डीएम वंदना सिंह ने कहा कि भीड़ ने थाने को घेर लिया. थाने के अंदर मौजूद लोगों को बाहर नहीं आने दिया दंगाईयों ले पथराव किया गया और पेट्रोल बम से हमला किया. थाने के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी. डीएम ने कहा कि धुएं के कारण वहां दम घुटने लगा. पुलिस थाने की सुरक्षा के लिए ही आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment