Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग से फिलहाल कोई नई ट्रेन नहीं- डीआरएम

  • आधिकारिक तौर पर रेलवे ने नहीं जारी किया है कोई पत्र
  • सोशल मीडिया पर कई फर्जी लेटर हो रहा वायरल
  • चिट्ठी में नई ट्रेन परिचालन की कही गई है बातें
  • सांसद- विधायक भी केंद्र सरकार के प्रति जता चुके हैं आभार
Hazaribagh : हजारीबाग रेलवे स्टेशन से फिलहाल कोई भी नई ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. इसके पहले जो भी तारीख वायरल हुई थी, वह सभी झूठी और गलत बताई गई है. हजारीबाग पहुंचे धनबाद डीआरएम ने शनिवार को यह जानकारी दी. दरअसल, पिछले दिनों दो से तीन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. पत्र में हजारीबाग से इंटरसिटी और वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की बात कही गई थी. उन चिट्ठियों पर सदर विधायक और सांसद जयंत सिन्हा ने भी शुभकामनाएं दे दी थीं. बरही में तो पूर्व विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में उन ट्रेनों का स्थानीय स्टेशन पर पड़ाव के लिए स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया था. इन सारी अटकलों को हजारीबाग पहुंचे धनबाद रेंज के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने सीधे तौर पर खारिज कर दिया है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-29-apr-2023-jhar-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।29 APR।।भू-माफियाओं ने बेची सरकारी जमीन।।वीरेंद्र की पत्नी और पिता को समन।।साहिबगंज गैंग रेप में 7 अरेस्ट।।लालू से मिले नीतीश, जाना हाल।।इंटर में फेल होने पर 11 स्टूडेंट्स ने दी जान।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
धनबाद मंडल के डीआरएम एक दिवसीय दौरे पर हजारीबाग पहुंचे थे. उन्होंने हजारीबाग पहुंचने के बाद बताया कि सेफ्टी प्रोग्राम के तहत यह दौरा किया जा रहा है. वे लोग धनबाद से हजारीबाग पहुंचे हैं. उसके बाद बानादाग से गिरिडीह तक उनका सफर होगा. 12 घंटे तक वे लोग रेलवे सुरक्षा के कई मापदंडों का निरीक्षण करेंगे. यह एक औपचारिक जांच है. उन्होंने इस दौरान यह भी जानकारी दी कि जांच के दौरान उन लोगों से कई मांग भी की जाती है. उन मांगों को वे लोग हेडक्वार्टर तक भेजते हैं. हजारीबाग से भी लंबी दूरी की ट्रेन की मांग की गई है. डिवीजन ने इस पर मुहर लगा दी है और संचिका हेडक्वार्टर को भेज दिया गया है. लेकिन अब तक रेलवे की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है कि कब से और कौन सी ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. दौरे पर आयी पांच सदस्यीय टीम में मनीष सौरभ, सीनियर डीएसओ अमित कुमार, सीनियर हेड क्वार्टर संजय तिवारी और एसडीएम मयंक भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें- आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-9-students-committed-suicide-after-failing-in-intermediate-exam/">आंध्र

प्रदेश : इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने पर 9 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली, 11वीं में 61 और 12वीं में 72 फीसदी छात्र पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही