Search

नव वर्ष पर चैम्बर भवन में कटा केक, 2022 को व्यापारियों ने नई उम्मीदों का वर्ष बताया

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा चैम्बर भवन में वार्षिक केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने नव वर्ष को उम्मीदों का वर्ष बताया. अध्यक्ष विजय आंनद मुनका ने कहा की यह वर्ष सभी व्यापारियों के लिए व्यापार, जनसुविधाओं एवं नए अवसरों का वर्ष होगा. नया साल, नई उम्मीदें, नया विचार, नई उमंग व्यापार वर्ग के लिए बेहतरीन साबित होगा. श्री मुनका ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से उम्मीद जताई की आने वाला समय मे सरकार का पूर्ण रूप से सहयोग व्यापारी वर्ग को मिलेगा जिससे व्यापार,उद्योग आगे बढ़ेगा. महासचिव मानव केडिया ने कहा की सभी व्यापारी वर्ग को कोरोना की तीसरे लहर को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने सभी व्यावारियों से अपील की कि वैसे लोग जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है. वे जल्द वैक्सीन लें. इसे भी पढ़ें: कोरोना">https://lagatar.in/corona-alert-entry-in-the-district-will-be-available-after-checking-those-coming-from-outside-at-15-checkposts/">कोरोना

अलर्ट : 15 चेकपोस्‍टों पर बाहर से आने वालों की जांच के बाद मिलेगी जिले में इंट्री

जुगसलाई ओवरब्रिज का काम शुरू होना बड़ी सफलता: मित्तल

उपाध्यक्ष (पीआऱडब्ल्यू) मुकेश मित्तल ने कहा कि जुगसलाईवासियों की वर्षों पुरानी मांग जुगसलाई ओवरब्रिज के बंद पड़े काम को चालू करवाना चैम्बर की नई कार्यकारिणी की सबसे बड़ी सफलता रही. उन्होंने करोना संक्रमण पर जागरूकता चलाने की बात पर जोर दिया. केक कटिंग समारोह में पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया, निर्मल काबरा, उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल, दिलीप गोलछा, भरत मकानी, अनिल मोदी, किशोर गोलछा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, बीएन शर्मा, आनंद चौधरी , हर्ष अग्रवाल, पवन शर्मा, मनोज गोयल, विजय खेमका, सन्नी संघी, अशोक गोयल आदि सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: मुंबई">https://lagatar.in/uncontrollable-speed-of-corona-in-mumbai-and-delhi-omicron-cases-across-the-country-exceed-1431/">मुंबई

व दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, देश भर में ओमिक्रॉन के केस 1431 के पार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//