Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीडब्ल्यूसी की बैठक में आतंकी हमले की निंदा,कहा,भाजपा वैमनस्य फैला रही

NewDelhi : दिल्ली में आज कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक पार्टी के 24, अकबर रोड कार्यालय में हुई. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी समेत अन्य शामिल हुए. बैठक की शुरुआत में नेताओं ने पहलगाम हमले के पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस कार्य समिति बैठक में आतंकी हमले को लेकर प्रस्ताव पारित किये गये. कहा गया कि पार्टी पहलगाम आतंकी हमले पर गहरा शोक और कड़ी निंदा व्यक्त करती है. कांग्रेस कार्य समिति ने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. कांग्रेस ने कहा कि कायराना और सुनियोजित आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गयी. यह हमारे गणराज्य के मूल्यों पर सीधा हमला है. कहा कि हिंदू नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना, पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साजिश थी. हम इस गंभीर उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और संकट की इस घड़ी में हमारी सामूहिक शक्ति को दोहराते हैं. कांग्रेस ने कहा, इस नरसंहार की जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों और समाज के विभिन्न वर्गों सहित सामान्य कश्मीरी नागरिकों ने सर्व सम्मति से निंदा की है. आरोप लगाया कि भाजपा इस गंभीर त्रासदी का दुरुपयोग अपने आधिकारिक और परोक्ष सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से वैमनस्य, अविश्वास, ध्रुवीकरण और विभाजन फैलाने का काम कर रही है. कांग्रेस कार्य समिति ने शांति की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता और एकता के साथ लड़ने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है. कांग्रेस कार्य समिति ने स्थानीय पोनी वाले और पर्यटक गाइडों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें से एक पर्यटकों की रक्षा करते हुए शहीद हो गया. कहा कि इन्होंने भारत की विचारधारा को जीवंत रखा. उनका बलिदान उस भारत की भावना को दर्शाता है, जहां निस्वार्थ सेवा और मानवता सर्वोपरि है. समिति ने कहा कि राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को अभिव्यक्त करने के लिएकांग्रेस ने 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया था. यह बैठक आज के लिए निर्धारित की गयी है. समिति ने कहा कि यह ध्यान देने योग्य है कि पहलगाम अत्यंत सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है. ऐसे में यह इस केंद्र शासित प्रदेश(यह सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है) में खुफिया विफलताओं और सुरक्षा चूक की व्यापक और गहन जांच की जाये. कांग्रेस कार्य समिति ने कहा कि अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होने वाली है. लाखों श्रद्धालु इस वार्षिक यात्रा में भाग लेंगे. उनकी सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में देखा जाना चाहिए. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उन लोगों की आजीविका की भी रक्षा की जानी चाहिए, जिनका जीवन पर्यटन पर निर्भर करता है. इसे भी पढ़ें : आतंकियों">https://lagatar.in/time-has-come-to-destroy-the-remaining-land-of-terrorists-modi/">आतंकियों

की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: मोदी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही