Search

 
 
 

बाल विवाह के मामले में सीडब्ल्यूसी की त्वरित कार्रवाई , आयोजन में शामिल सभी पर प्राथमिकी का निर्देश

 
Bokaro : बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार थाना के लुकैया गांव में रविवार को दो नाबालिगों की शादी गुपचुप तरीके से कर दी गई थी. जिसकी शिकायत सहयोगिनी संस्था द्वारा बाल कल्याण समिति सीडब्ल्यूसी बोकारो से की गई. जिसके बाद समिति के अध्यक्ष शंकर रवानी की टीम के द्वारा सोमवार सुबह लड़का और लड़की को ऑफिस में प्रस्तुत किया गया. इसके बाद दोनों को अलग कर अभिभावकों को सौंप दिया गया. लड़के की उम्र 17 वर्ष तथा लड़की की उम्र भी 17 वर्ष है. इस संबंध में अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि बाल विवाह के मामले को रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैद है. बोकारो जिले को बाल विवाह से मुक्त करने के लिए बाल संरक्षण विभाग अभियान चला रहा है. उन्होंने बताया कि इस विवाह में शामिल सभी लोगों पर प्राथमिक दर्ज करने के लिए बाल विवाह निषेध पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार को निर्देशित किया गया है.
इस संबंध में बाल हितकारी संस्था सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि बोकारो जिले को बाल विवाह मुक्त घोषित करने के लिए सघन रूप से जागरूकता का कार्य किया जा रहा है. जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, धार्मिक नेता, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को लगातार बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी जा रही है . इसके बावजूद कुछ इलाकों में बाल विवाह की घटनाएं समय-समय पर हो रही है, जिसको रोकने के लिए संस्था के कार्यकर्ता प्रयासरत हैं.
कोडरमा:">https://lagatar.in/husband-accused-of-dowry-death-gets-14-years-rigorous-imprisonment/">कोडरमा:

दहेज हत्या के आरोपी पति को 14 वर्ष सश्रम कारावास
इसे भी पढ़ें-
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही