Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CWG 2022: भारत को मिला 11वां स्वर्ण पदक, रवि दहिया व विनेश ने कुश्ती में दिलवाया 5वां गोल्ड

New Delhi : रवि दहिया और अनुभवी विनेश फोगाट ने कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार को भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. दहिया ने पुरुष 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता, जबकि विनेश ने महिलाओं की 53 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता. वहीं भारत की पूजा गेहलोत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. पूजा ने कांस्य पदक मैच में स्कॉटलैंड की पहलवान को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मात दी. टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि ने 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर स्वर्ण पदक जीता. इसके साथ भारत को अबतक 11वां स्वर्ण पदक मिल चुका है. रवि दहिया व विनेश ने कुश्ती में 5वां गोल्ड दिलवाया.

विनेश ने चंद सेकंड में ही श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन को चित किया

वहीं तोक्यो ओलंपिक की नाकामी, अतीत के मानसिक और शारीरिक संघर्षों को पीछे छोड़कर विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में चंद सेकंड में ही श्रीलंका की चामोडिया केशानी मदुरावलागे डॉन को चित करके 4 . 0 से जीत दर्ज की. विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश का पहला मुकाबला कठिन था. लेकिन उसने महज 36 सेकंड में जीत दर्ज की थी. इसके बाद विनेश का सामना नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा एडेकुरोये से हुआ जिसकी कठिन चुनौती का इस भारतीय पहलवान ने बखूबी सामना किया. महिलाओं के 53 किलोवर्ग में चार ही पहलवान थे. फॉर्म और फिटनेस के लिये जूझ रही विनेश तोक्यो ओलंपिक में पहले दौर से बाहर हो गई थी.
इसे भी पढ़ें- लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-and-administrative-officials-took-out-flag-march-regarding-muharram/">लातेहार

:  मुर्हरम को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च

रवि ने आखिरी के समय में उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी

राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरुआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने आखिरी के समय में उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी और अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण हासिल किया. पहलवान पूजा गहलोत ने 50 किग्रा के कांस्य पदक मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफेक को मात दी. क्रिस्टेल ने मैच की शुरुआत में पूजा को टेकडाउन करके दो अंक हासिल कर लिये थे, लेकिन पूजा ने उन्हें गटरेंच करके पहले 10 पॉइंट लिये और फिर टेकडाउन के दो पॉइंट के साथ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कांस्य पदक जीता.
इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/a-case-of-forgery-has-been-registered-against-news-11-owner-arup-chatterjee-and-his-wife-in-sukhdev-nagar-police-station/">रांची

: न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी और उनकी पत्नी के खिलाफ सुखदेव नगर थाना में जालसाजी का मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही