Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CWG: लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में दिलाया एक और गोल्ड, मलेशियाई खिलाड़ी को दी शिकस्त

Advertisement
Advertisement
New DelhI: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने लक्ष्य भेद दिया. लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के एनजी टी योंग को हराकर गोल्ड मेडल जीता. बता दें योंग ने किदांबी श्रीकांत को हराकर फाइनल में एंट्री की थी और लक्ष्य ने अब अपने भारतीय साथी का बदला ले लिया है. बता दें लक्ष्य सेन पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं और पहली ही बार उनका प्रदर्शन कमाल रहा. इसे भी पढ़ें-कैश">https://lagatar.in/cash-scandal-bengal-cid-raids-on-the-locations-of-congress-mla-rajesh-kachhap/">कैश

कांडः कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के ठिकानों पर बंगाल CID की रेड
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/llll-2.jpg"

alt="" width="700" height="400" />

सेन ने जबर्दस्त प्रदर्शन से वापसी की

फाइनल में लक्ष्य सेन की शुरुआत खराब रही. वो पहला गेम 19-21 के करीबी अंतर से गंवा बैठे. दूसरे गेम में भी वो 6-8 से पीछे चल रहे थे लेकिन इसके बाद लक्ष्य ने कमाल का खेल दिखाते हुए दूसरा गेम 21-19 से जीत लिया. तीसरे गेम में फिर सेन ने मलेशियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाया और अंत में जीत सेन को मिली. सेन ने तीसरा गेम 21-16 से जीता. इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-shinde-cabinet-expansion-on-august-9-fadnavis-may-become-home-minister/">महाराष्ट्र

: 9 अगस्त को शिंदे कैबिनेट का विस्तार, फडणवीस बन सकते हैं गृह मंत्री
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/lll-3.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

भारत का भविष्य बनकर उभरे लक्ष्य सेन

महज 20 साल का ये खिलाड़ी छोटे से करियर में अपनी धाक जमा चुका है. कॉमनवेल्थ खेल में ही इस खिलाड़ी ने मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और अब सिंगल्स में वो गोल्ड जीतने में कामयाब रहे. लक्ष्य सेन ने इसी साल थॉमस कप में भी टीम इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाया था. वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 में वो ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं. इसके अलावा वो एशियन जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीत चुके हैं. यूथ ओलिंपिक में लक्ष्य ने गोल्ड हासिल किया हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही