Search

 
 
 

CWG: नीतू और अमित पंघाल ने मुक्केबाजी में दिलाया गोल्ड

 
New Delhi: बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के मुक्केबाजों ने कमाल कर दिया. पहले नीतू घणघस और फिर अमित पंघाल ने स्वर्ण पदक जीत लिया. महिलाओं के 45-48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मैच में नीतू घणघस ने इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया. उनके बाद अमित ने कमाल करते हुए इंग्लैंड के ही मुक्केबाज को परास्त किया. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/jdu-will-not-be-included-in-modi-cabinet-decision-on-rejection-of-demand-for-two-ministerial-posts/">मोदी

कैबिनेट में शामिल नहीं होगा JDU, दो मंत्री पद की मांग खारिज होने पर फैसला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/uuuuu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मुक्केबाजी में भारत को दूसरा गोल्ड

पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया. मुक्केबाजी में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है. अमित ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया है. पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट में रजत पदक जीता था. अमित 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में कामयाब हुए थे. उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप (2019) में एक रजत पदक है. इसके अलावा वह एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण (2019), रजत (2021) और कांस्य (2017) जीत चुके हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/rrrrrrr.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> नीतू की बात करें तो उन्होंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक अपने नाम किया है. वह यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 और 2018 में स्वर्ण जीत चुकी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही