Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CWG: साक्षी, दीपक और बजरंग ने किया कमाल, रेसलिंग में मिला 3 गोल्ड

Advertisement
Advertisement
New Delhi: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए आठवां दिन शानदार रहा. खेल के आठवें दिन भारत की झोली में कुल 6 पदक आए. ये सभी मेडल में भारत को रेसलिंग के अलग-अलग भार प्रतियोगिता में हासिल हुआ. भारतीय पहलवानों ने खेल के 8वें दिन 6 पदक जीते जिसमें तीन गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल रहे. भारत ने कुल 26 मेडल जीते जिसमें 9 गोल्ड है, 8-8 सिल्वर और ब्रॉन्ज हैं. भारत के लिए महिला पहलवान अंशु मलिक को सिल्वर मिला. इसे भी पढ़ें-क्या">https://lagatar.in/what-is-the-tender-scam-from-the-arrest-of-the-mla-representative-of-the-cm-to-the-interrogation-of-the-press-advisor-know-what-happened-when/">क्या

है टेंडर घोटाला, जिसमें सीएम के विधायक प्रतिनिधि की गिरफ्तारी से लेकर प्रेस सलाहकार तक से हो रही पूछताछ, जानें कब क्या हुआ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/kkkk-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बजरंग, दीपक और साक्षी ने जीते गोल्ड

बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता. पहलवानों ने सुपरहिट शो दिखाया है. वहीं खेल के सातवें दिन भारत के खाते में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल आया था. इस तरह अब भारत के लिए मेडलों की संख्या 26 हो गई है जिसमें 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल हैं. इस तरह भारत मेडल टैली में अभी पांचवें स्थान पर है. वहीं भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज के साथ 18वें स्थान पर है. इसे भी पढ़ें-चीन">https://lagatar.in/taiwan-missile-scientists-body-found-in-hotel-amid-ongoing-tension-with-china/">चीन

के साथ जारी तनाव के बीच ताइवान के मिसाइल साइंटिस्ट की लाश होटल में मिली
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/जजजज.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

9वें दिन मेडलों की उम्मीद

कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत की झोली में मेडलों की बरसात हो सकती है. खास तौर से बैडमिंटन और टेबल टेनिस में कई मेडल पहले से पक्का हो चुका है. ऐसे में अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ चुका बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की कोशिश अधिक से अधिक मेडल जीतने पर होगी. इसके अलावा नौवें दिन एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में खिलाड़ी कमाल दिखा सकते हैं. वहीं रेसलिंग, क्रिकेट, मुक्केबाजी और हॉकी भारत की चुनौती रहेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/kkk-3.jpg"

alt="" width="650" height="540" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही