Search

 
 
 

विदेश से हैकरों का भारत पर साइबर हमला, 2000 वेबसाइट को किया हैक

 
New Delhi : मलेशिया और इंडोनेशिया के मुस्लिम हैकरों ने भारत के खिलाफ साइबर युद्ध शुरू कर दिया है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में जानकारी दी है. नूपुर शर्मा की घटना के बाद ऐसा हुआ है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने कहा है कि नूपुर शर्मा की घटना के बाद मलेशिया और इंडोनेशिया के मुस्लिम हैकरों ने भारत के खिलाफ साइबर युद्ध शुरू कर दिया है. दो हैकर ग्रुप ड्रैगन फोर्स मलेशिया और हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया दोनों ने भारत के खिलाफ साइबर युद्ध शुरू किया है. दोनों समूहों ने दुनियाभर के मुस्लिम हैकरों से भी अपील की है कि वे भारत पर साइबर हमला शुरू करें. अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने कहा कि हैकर्स ग्रुप्स ने 2 हजार से ज्यादा वेबसाइट हैक की है.

कई जानकारियां ऑनलाइन लीक

हैकर्स ने नूपुर शर्मा के घर और पर्सनल डिटेल ऑनलाइन डाले. इसके अलावा असम के एक क्षेत्रीय चैनल में लाइव टेलीकास्ट के बीच में पाकिस्तान का झंडा दिखाया गया था. हैकर्स ने ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक कर ली थी. यही नहीं आंध्र प्रदेश पुलिस का पर्सनल डिटेल दिया गया. लोगों के आधार कार्ड और पैनकार्ड ऑनलाइन लीक हुए. लाइव टेलीकास्ट के दौरान न्यूज चैनल के स्क्रीन पर अंधेरा छा गया और पाकिस्तान का झंडा दिखने लगा.

साइबर क्राइम ने मलेशिया और इंडोनेशिया सरकार को लिखा पत्र

अहमदाबाद साइबर क्राइम ने इस बाबत मलेशिया और इंडोनेशिया सरकार को पत्र लिखा है. पत्र में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने दोनों ग्रुप के लिए इंटरपोल लुकआउट नोटिस का जिक्र किया है. इसे भी पढ़ें – साहिबगंज">https://lagatar.in/eds-raid-in-sahibganj-recovered-property-papers-worth-crores-including-three-crore-cash/">साहिबगंज

में ईडी की छापेमारी में तीन करोड़ कैश समेत करोड़ों की संपत्ति के कागजात बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही