LagatarDesk : दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की कंपनी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साइबर अटैक हुआ है. इसकी पुष्टि एलन मस्क ने खुद की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि हाल के दिनों में एक्स पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है, जो अभी भी जारी है. हम पर हर दिन हमला हो रहा है. इस हमले में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था. इस हमले के पीछे एक बड़ा समन्वित समूह या एक देश शामिल हो सकता है.
बिलिनियर्स इंडेक्स के अनुसार, बीते 24 घंटे में बिजनेस मैन की नेटवर्थ 29 बिलियन डॉलर यानी 2.5 लाख करोड़ घटकर 301 अरब डॉलर रह गयी है. इस साल अब तक मस्क की संपत्ति में 132 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है.
सोमवार को तीन बार ठप पड़ा एक्स
बता दें कि एलन मस्क की कंपनी एक्स सोमवार को ठप हो गयी. जिसकी वजह से भारत, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया के लाखों यूजर्स काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सोमवार को एक्स तीन बार ठप पड़ गया. दोपहर तीन बजे एक्स पर सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिली. यूजर्स अपने अकाउंट को लॉग-इन तक नहीं कर पा रहे थे. वहीं आज मंगलवार को भी सुबह से ही एक्स पर कई तरह की टेक्निकल परेशानियां हो रही हैं. किसी पोस्ट को Embed Post करने पर लिंक कॉपी करने का ऑप्शन नहीं दिखा रहा है. Embed Post करने पर Nothing To See Here लिखा आ रहा है और साइड में एक लाल रंग की कुर्सी में एक कुत्ता बैठा दिखायी दे रहा है.एलन मस्क की संपत्ति 2.50 लाख करोड़ घटी
एक्स पर साइबर अटैक होने व इसकी सेवा ठप होने और टेस्ला के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आने से एलन मस्क को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. ब्लूमबर्ग">https://www.bloomberg.com/billionaires/">ब्लूमबर्गबिलिनियर्स इंडेक्स के अनुसार, बीते 24 घंटे में बिजनेस मैन की नेटवर्थ 29 बिलियन डॉलर यानी 2.5 लाख करोड़ घटकर 301 अरब डॉलर रह गयी है. इस साल अब तक मस्क की संपत्ति में 132 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है.
Leave a Comment