Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो के व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 79 हजार रुपये

 
Jamshedpur : मानगो के डिमना रोड शांति पथ निवासी कृष्ण गोपाल दुबे साइबर ठगी का शिकार हुए हैं. साइबर ठगों ने उनके बैंक अकाउंट से 79 हजार रुपए निकाल लिए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर कृष्ण गोपाल दुबे ने मामले की शिकायत बिष्टुपुर साइबर थाने में कर दी है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार कृष्ण गोपाल दुबे के बेटे का कुछ दिन पहले बिष्टुपुर में एक्सीडेंट हो गया था. इसमें उनका बेटा घायल हो गया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-decision-to-go-to-the-beneficiaries-regarding-the-schemes-of-the-center/">चाईबासा:

केंद्र की योजनाओं को लेकर लाभुकों तक जाने का निर्णय
उसे लेकर बेहतर इलाज के लिए कृष्ण गोपाल दुबे वेल्लोर गए थे. 20 दिनों बाद इलाज करवा कर शहर लौटे हैं. तभी उन्हें घटना की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने घटना से यूथ कांग्रेस के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भवानी सिंह और कांग्रेस के मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह को इसकी सूचना दी. इसके बाद इन नेताओं के साथ जाकर उन्होंने बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही