Search

 
 
 

झारखंड में नहीं थम रहे साइबर क्राइम, 3782 में से सिर्फ 211 केस का निष्पादन

 
Ranchi :  झारखंड में साइबर ठगी की घटनाओं को लेकर साइबर थानों में मुकदमा दर्ज होने का सिलसिला जारी है. सभी जिलों में हर दिन लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं और शिकायत दर्ज करा रहे हैं. इसके बावजूद अपराध थम नहीं रहा है. साइबर ठग हर दिन नये-नये तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहे हैं. झारखंड के अलग-अलग जिलों में साइबर अपराध को लेकर कुल 3782 मामले दर्ज हुए. हालांकि झारखंड पुलिस ने सिर्फ 211 मामलों का ही निष्पादन किया. अभी भी 3571 मामले पेडिंग हैं.

जानें किस जिले में साइबर अपराध के कितने मामले हैं लंबित :

  • - रांची : 1180
  • - जमशेदपुर : 321
  • - धनबाद : 314
  • - देवघर : 220
  • - हजारीबाग : 207
  • - जामताड़ा : 179
  • - सरायकेला : 148
  • - बोकारो : 113
  • - दुमका : 105
  • - लातेहार : 101
  • - चतरा : 85
  • - पलामू : 82
  • - साहेबगंज : 78
  • - गिरिडीह : 74
  • - गढ़वा : 70
  • - पाकुड : 57
  • - कोडरमा : 54
  • - गोड्डा : 47
  • - गुमला : 38
  • - सिमडेगा : 30
  • - लोहरदगा : 29
  • - चाईबासा : 25
  • - रामगढ़ : 08
  • - रेल जमशेदपुर : 05
  • - खूंटी : 03
  • - कुल : 3571
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही