Search

 
 
 

अकाउंट,पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

 
  • करण मंडल को सीआईडी की टीम ने जामताड़ा के करमाटांड़ से दबोचा
Ranchi :  सीआईडी की टीम ने अकाउंट, पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी करण मंडल को जामताड़ा के करमाटांड़ से पकड़ा गया है. उसके पास से चार मोबाईल फोन, चार सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड और एक पासबुक बरामद किया गया है.

फिसिंग मैसेज भेजे जाने को लेकर मामला दर्ज हुआ था

सीआईडी के अधीन साइबर अपराध थाना में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा विभिन्न खाताधारकों को अज्ञात अपराधियों द्वारा फिसिंग मैसेज भेजे जाने का मामला दर्ज कराया गया था. साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गये मैसेज में लोगों को अकाउंट, पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर फेक फाइल भेजा जा रहा था, जो प्रथम दृष्टया बैंक की इंटरनेट बैंकिंग से मिलता जुलता दिख रहा था.

फेक एप्लीकेशन में लिखा था

अलर्ट प्रिय ग्राहक, आपका आईसीआईसीआई बैंक खाता आज ब्लॉक कर दिया गया है. कृपया तुरंत अपना पैन कार्ड अपडेट करें, कृपया आईमोबाइल एपीके फाइल डाउन साइड दें, हम आपका केवाईसी पूरा करेंगे, आपको टीम सी का धन्यवाद.

जानें इस अपराध शैली से बचने का तरीका

1. किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर अपना कोई निजी जानकारी साझा ना करें.
2. किसी भी अज्ञात नंबर से आये एसएमएस में दिये अज्ञात संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें.
3. गूगल प्ले स्टोर का प्रयोग करने से पहले गूगल प्रोटेक्ट की सुविधा का प्रयोग करें तथा बैंक से संबंधित किसी भी एप्लीकेशन पर संदेह होने पर नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करें.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/craze-for-kayaking-and-canoeing-is-increasing-in-jharkhand/">झारखंड

में कयाकिंग व कैनोइंग का बढ़ रहा है क्रेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही