Search

 
 
 

साइबर अपराधी ने IPS पंकज कंबोज का बनाया फेक फेसबुक अकाउंट

 
Ranchi : साइबर अपराधी ने आईपीएस पंकज कंबोज का फेक फेसबुक अकाउंट बनाया है. इसको लेकर पंकज कंबोज ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी ने मेरे नाम और फोटोग्राफ का उपयोग करके एक फर्जी प्रोफ़ाइल बनाई है. कृपया फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और कृपया किसी भी प्रकार के रुपये का लेनदेन में शामिल न हों. मैं आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट उचित अधिकारियों को कर रहा हूं. गौरतलब है कि फेसबुक और व्हाट्सऐप एकाउंट से फोटो चोरी कर साइबर अपराधी फेक प्रोफाइल बनाते हैं. इस फर्जी प्रोफाइल के जरिये वो यूजर के परिचितों से पैसों की मांग करते हैं. कई बार अपराधी फेसबुक को हैक कर भी यूजर के प्रोफाइल का इस्तेमाल कर लेते हैं और यूजर को इसकी भनक भी नहीं लगती है. सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर विदेशी या फिर अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर भी फेक प्रोफाइल तैयार कर परिचितों से राशि की मांग की जाती है. व्हाट्सऐप पर भी ठगी के प्रयास के लिए फेसबुक या अन्य सोशल साइटों का सहारा लेकर दोस्तों या परिचितों का मोबाइल नंबर हासिल किया जाता है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/the-soldier-posted-at-hazaribagh-dig-residence-committed-suicide-by-shooting-himself-was-upset-due-to-the-termination-of-his-marriage/">हजारीबाग

के डीआईजी आवास में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शादी कटने से था परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही