Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DGP नीरज सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला साइबर अपराधी मथुरा से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक पर अकाउंट बनाने वाले अपराधी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के मडोरा गांव के रहने वाले साइबर अपराधी लियाकत को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चार मोबाइल बरामद किये हैं.

एसएसपी के निर्देश पर टीम का गठन

बीते 18 मई को डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों के फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेज कर फोन पर और बैंक अकाउंट के नंबर पर रुपए की मांग की जा रही थी. इस मामले में धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मथुरा से साइबर अपराधी लियाकत को गिरफ्तार किया है. साइबर अपराधी ने इस कार्य में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-criminals-looted-25-thousand-rupees-gunpoint-absconding/68656/">जामताड़ा

में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लूटे 25 हजार रुपये, फरार

फर्जी अकाउंट बनाकर की जा रही थी रुपए की मांग

बीते 18 मई को साइबर अपराधी ने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के वास्तविक फेसबुक अकाउंट की तरह ही अकाउंट बनाया था. इसी फेसबुक अकाउंट के सहारे साइबर क्रिमिनल लोगों को पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था और उसके बाद पैसे की मांग करता था. साइबर अपराधी ने साहिबगंज के एक व्यक्ति से 15 हजार की मांग फर्जी फेसबुक अकाउंट के सहारे की थी. इसके अलावे कई अन्य लोगों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था. फर्जी फेसबुक अकाउंट के बारे में जानकारी मिलने पर झारखंड डीजीपी नीरज सिन्हा ने फर्जी अकाउंट बनाये जाने की जानकारी फेसबुक पर दी थी. उन्होंने कहा था कि किसी ने मेरी तस्वीर का उपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है. इसी अकाउंट के सहारे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है. उन्होंने इस तरह के मैसेज की अनदेखी करने की अपील लोगों से की थी.

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही