Search

 
 
 

CBI का फर्जी पेपर बना कर लोगों से पैसे की मांग कर रहे साइबर अपराधी

 
Ranchi : सीबीआई का फर्जी पेपर बना कर साइबर अपराधी लोगों से पैसे की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में झारखंड पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) और सीबीआई के नाम पर फर्जी पत्र प्रचलन में हैं. कृपया ऐसे पत्रों, ईमेल, संदेशों पर विश्वास करने से पहले स्रोत की प्रामाणिकता सत्यापित करें. वे फ़िशिंग हमलों का हिस्सा हो सकते हैं.

पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की धमकी दी जाती है

साइबर अपराधियों ने सीबीआई का फर्जी ईमेल बनाया है. इस ईमेल के माध्यम से आम लोगों को कहा जाता है कि आपने नाबालिग बच्चे की तस्वीर वायरल की है. पोक्सो एक्ट के तहत आप पर कार्रवाई की जा सकती है.साथ ही अपराधियों के द्वारा यह कहा जाता है कि मामला दर्ज करने से पहले हमने निजी तौर पर आपसे संपर्क करने का निर्णय लिया. आप 24 घंटे के अंदर जवाब दें. नहीं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है. इस तरह साइबर अपराधी मामले को रफा-दफा करने के नाम पर लोगों से पैसे की मांगने की धमकी दे रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही