Search

 
 
 

धनबाद थाना से साइबर अपराधी को डर नहीं लगता

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बरमसिया की रहने वाली एक लड़की से साइबर ठग ने 7 हजार रुपये की ठगी कर ली. लड़की धनबाद थाना पहुंची, जहां उसकी शिकायत नहीं ली गई. लड़की ने जिस नंबर से कॉल आया था, उसपर कॉल किया और बात कराई. लड़की ने कहा कि धनबाद थाने में आई हूं  शिकायत करने तो साइबर अपराधी का कहना था, जो करना है कर लो. बता दें कि बरमसिया की खुशी कुमारी के पास एक कॉल आया था कि 10 लाख का सामान है.  कुरियर से रांची आया हुआ है.  अगर आप 7 हजार भेजते हैं तो सामान आपके पास पहुंच जाएगा. खुशी ने उसके मोबाइल पर पहले 5 हजार रुपये भेजे. उसके बाद 2 हजार भेजा.  फिर भी जब पैसा का डिमांड किया तो वह थाने पहुंची. मगर धनबाद थाना में शिकायत दर्ज नहीं की गई. कहा गया कि साइबर थाना चले जाइए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही