Search

 
 
 

झारखंड के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते का साइबर अपराधियों ने बनाया फेक व्हाट्सएप अकाउंट

 
Ranchi :  झारखंड पुलिस साइबर अपराध को रोकने का लगातार प्रयासरत है, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है. साइबर गिरोह के लोग ठगी करने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके निकाल रहे हैं. हद तो उस वक्त हो गयी जब साइबर अपराधियों ने झारखंड के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते का फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी करने का प्रयास किया. साइबर अपराधियों ने 8604244052 नंबर से मुख्य सचिव एल. खियांग्ते के नाम से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर आम लोगों से ठगी का प्रयास कर रहे हैं.

फोटो चोरी कर बनाते हैं फर्जी प्रोफाइल

फेसबुक और व्हाट्सऐप अकाउंट से फोटो चोरी कर साइबर अपराधी फेक प्रोफाइल बनाते हैं. इस फर्जी प्रोफाइल के जरिये वो यूजर्स के जानने वालों से पैसों की मांग करते हैं. कई बार अपराधी फेसबुक को हैक कर भी यूजर के प्रोफाइल को इस्तेमाल कर लेते हैं और यूजर को इसकी भनक भी नहीं लगती है. सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी विदेशी या किसी अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर फेक प्रोफाइल तैयार कर जानने वालों से राशि की मांग करते हैं. व्हाट्सऐप पर भी ठगी के लिए साइबर ठग फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया साइट्स का सहारा लेकर दोस्तों या परिचितों का मोबाइल नंबर हासिल करते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/65c60b1b-b57d-42a1-9018-430d43e5df37.jpeg"

alt="" width="720" height="1346" />   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही