Search

 
 
 

देवघर में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं.
 

Deoghar :  देवघर पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल स्थित बंद पड़े एचपी पेट्रोल पंप में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं.

 

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य कुमार दास (19), उदित कुमार दास (25), प्रमोद कुमार दास (18), आदेश कुमार दास (24) और संदीप दास (18) शामिल हैं. सभी देवघर जिले के निवासी हैं.

 

जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे. आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोनपे और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नाम पर फर्जी नंबर जारी कर लोगों को झांसे में लेते थे.

 

इसके अलावा पीएम किसान योजना, एसबीआई क्रेडिट कार्ड और लोन दिलाने के नाम पर भी ठगी की जाती थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर लोगों को कॉल करने के लिए प्रेरित करते थे.

 

फिर कैशबैक का लालच देकर गिफ्ट कार्ड बनवाते और उसे रिडीम कर पैसे हड़प लेते थे. साथ ही एयरटेल पेमेंट बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर ऐप के माध्यम से कार्ड बंद और चालू कराने के नाम पर भी ठगी करते थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही